Bhopal News: एलएनसीटी ग्रुप में तैनात सिविल इंजीनियर की मौत 

Share

Bhopal News: नव वर्ष की पूर्व संध्या में पेड़ से टकराई थी कार, दो तक सप्ताह बंसल फिर एम्स अस्पताल में चला था इलाज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एलएनसीटी ग्रुप में तैनात एक सिविल इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। घटना लगभग दो सप्ताह पूर्व हुई थी। हादसे के बाद से जख्मी सिविल इंजीनियर का पहले बंसल अस्पताल फिर एम्स अस्पताल में इलाज चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटनाओं की वजह पता लगा रही है पुलिस

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार मौत की सूचना 13—14 जनवरी की रात लगभग पौने दो बजे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से मिली थी। यह जानकारी   डॉक्टर श्रीवास्तव ने दी थी। जिस पर रातीबड़ पुलिस मर्ग 03/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एएसआई नंदकिशोर दुबे (ASI Nandkishore Dubey) कर रहे हैं। हादसे में जख्मी सार्थक भार्गव (Sarthak Bhargav) पुत्र अनुज भार्गव उम्र 28 साल जख्मी था। वह अयोध्या नगर इलाके में रहता था। सार्थक भार्गव एलएनसीटी (LNCT) ग्रुप में सिविल इंजीनियर था। उसके पिता अनुज भार्गव (Anuj Bhargav) वेटरनरी चिकित्सक हैं और बिलखिरिया स्थित अस्पताल में तैनात हैं। सड़क दुर्घटना केरवा डैम के पास बुलमदर फार्म हाउस के पास 31 दिसंबर की रात को हुई थी। साक्षी ढाबा (Sakshi Dhaba) के आगे उसकी कार पेड़ से टकराई थी। पुलिस घटना के वक्त मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाई के साथ जा रही महिला से सरेराह अभद्रता
Don`t copy text!