MP Political News : देश और प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त: यश भारतीय 

Share

MP Political News : मंत्री, विधायक से लेकर तमाम अन्य भाजपा नेता निजी अस्पतालों में कराते हैं इलाज

MP Political News
सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष यश भारतीय। File Photo

भोपाल। समाजवादी पार्टी मप्र युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष यश भारतीय का आरोप है कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट हैं। इसके लिए (MP Political News) उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि चिकित्सा को फायदा पहुंचाने के लिए महंगा कर दिया गया है। भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल (Bhopal Memorial Hospital) को पूरी तरह से बर्बाद किया गया है। यही हाल एम्स का भी बना हुआ है। यश भारतीय का आरोप है कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री, बड़े अधिकारी सभी निजी स्वास्थ्य व्यवस्था पर ही भरोसा दिखाते हैं।

अन्य सरकारी अस्पतालों के भी हालात खराब

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यश भारतीय (Yash Bhartiya) ने कहा कि भोपाल एम्स का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते दौरा कर चुके हैं। तमाम कमियां विधार्थियो ने बताई थी लेकिन वह आज भी वैसे की वैसे ही बनी है। नए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के आने के बाद भी एम्स में पूरी फैकल्टी नही है। न ही मरीजों को पूरा इलाज मिल रहा है और न ही विधार्थियो को सही चिकित्सा शिक्षा प्राप्त हो रही है। ऐसे में बीएमएचआरसी को मेडिकल कॉलेज बनाने जैसी बातें साफ तौर पर बेमानी है। यश भारतीय का आरोप है कि प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग जी भोपाल में रहते हुए हमीदिया अस्पताल, जय प्रकाश नारायण अस्पताल, काटजू अस्पताल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नही कर पा रहे है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Kidnapping Case: लॉक डाउन में कट्टे की नोंक पर अगवा किया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!