Bhopal Rape Case: बलात्कार में फंसता इसलिए थाने में समझौता, एक महीने बाद भागा

Share

Bhopal Rape Case: बलात्कार के एक मामले में दो थानों में फैली हुई है जांच

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बलात्कार के मामले में फंसता (Bhopal Rape Case) देख एक व्यक्ति ने लड़की को अपनी पत्नी बना लिया। इस मामले की शिकायत युवती के पिता ने की थी। लेकिन, बयान दर्ज करने के एक महीने बाद आरोपी लड़की को अकेला छोड़कर ही भाग गया। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने अब दूसरे थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है।

घर आना जाना था

मिसरोद थाना पुलिस ने बताया 20 वर्षीय मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के बरेली की रहने वाली है। उसके पिता मजदूरी करते है। बरेली का ही रहने वाला आरोपी उत्तम धाकड़ (Uttam Dhakad) भी है। एक ही गांव के होने के चलते उत्तम धाकड़ का युवती के घर आना—जाना था। युवती परिजनों के साथ बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती थी। उत्तम का भोपाल (Bhopal News) वाले घर भी आना—जाना था। दोनों एक दूसरे को मन ही मन चाहने लगे थे। युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन, परिवारा इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था। इसलिए दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली।

पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

परिजनों को भनक लगी तो उन्होंने युवती की गुमशुदगी (Bhopal Missing Report) बागसेवनिया थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी उत्तम धाकड़ की तलाश शुूरू कर दी थी। उसको जब पुलिस पकड़कर थाने ले गई तो वहां युवती ने उसके समर्थन में बयान दिया। इस कारण बागसेवनिया थाना पुलिस ने उत्तम धाकड़ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दोनों मिसरोद (Misrod Rape Case) इलाके में किराए का मकान लेकर रहने लगे। एक महीना बीत जाने के बाद आरोपी युवती को बिना कुछ बताए गायब हो गया। जिसके बाद युवती मिसरोद थाने पहुंची।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार इमली में इंजीनियर दंपत्ति की बिगड़ी कैमिस्ट्री

बागसेवनिया की जांच भी होगी शामिल

युवती ने बताया इस बात की उसे जरा भी भनक नहीं लगी। जब कुछ दिन बीत गए तो युवती परेशान होकर परिजनों के पास पहुंची। परिजनों ने उत्तम के बारे में पूछताछ की तो पता चला की वह उसके गांव वापस लौट गया है। पुलिस ने आरोपी उत्तम के खिलाफ धारा 376/2ए/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!