Bhopal Cyber Crime: 25 लाख के चक्कर में जमा पूंजी गवाई

Share

Bhopal Cyber Crime: मजदूर के पास आया था फोन, जालसाज ने भेजी थी लिंक

Bhopal Cyber Crime
सायबर क्राइम से संबंधित साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Crime) से जुड़ी है। पीड़ित एक मजदूर है जिसको लॉटरी खुलने का फोन आया था। उसको बताया गया था कि उसको 25 लाख रुपए मिल सकते है। उसे एक लिंक पर क्लिक कराया गया। जैसे ही उसने लिंक को एक्सपेट किया उसका खाता खाली हो गया।

सायबर क्राइम से लेगी मदद

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार शमशान घाट बस्ती निवासी सतीश कटारे की शिकायत पर सायबर फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है। आरोपी एक मोबाइल धारक है। जिसने फोन पर 25 लाख रुपए की लॉटरी खुलने का सतीश कटारे (Satish Katare) को झांसा दिया था। आरोपी ने 16 हजार से अधिक की रकम ऐंठ ली है। एएसआई श्याम राज सिंह (ASI Shayam Raj Singh) ने बताया कि आरोपी ने पहले व्हाट्स एप पर मैसेज किया था। व्हाट्स एप कॉलिंग और उसके डाटा को खंगालने के लिए सायबर क्राइम से मदद ली जाएगी। धोखाधड़ी की यह घटना मार्च महीने में हुई थी।

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 84 दिन मिले कड़वे घूंट को राजनीतिक स्टंट से भूलाने की सरकारी कोशिश

सड़क दुर्घटना में मौत

सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमोनी के नजदीक 4 जून की रात लगभग 8 बजे दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में रोहित आदिवासी पिता लखन आदिवासी उम्र 26 साल की मौत हो गई। वह अमोनी गांव में रहकर मजदूरी करता था। रोहित आदिवासी (Rohit Adivasi) की बाइक बबूल के पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम केे लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: कमाई नहीं होने पर फंदे पर झूला
Don`t copy text!