Bhopal News: आबकारी के ड्रायवर ने युवती की आंखों में झोंक दी मिर्ची

Share

Bhopal News: युवती की मां के साथ है उसके अवैध संबंध, रखता था उस पर बुरी नजर

Bhopal News
File Clip Courtesy

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कटारा हिल्स इलाके से मिल रही है। यहां थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के एक ड्रायवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। उसके एक महिला से अवैध संबंध हैं। उसी महिला की जवान बेटी पर वह बुरी नजर रखता था।

मां के साथ थाने पहुंची

कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 04 जून की रात लगभग नौ बजे धारा 354/324/3-1W-I/3-2 (छेड़छाड़, जख्मी करना, एट्रोसिटी एक्ट) के ​तहत केस दर्ज किया गया है। घटना लहारपुर इलाके की है, जिसमें आरोपी उसकी मां का कथित प्रेमी है। युवती 20 वर्ष की है बीएमएलटी की छात्रा है। मां घरों में साफ—सफाई करती है। पिता से विवाद के बाद उसकी मां अलग रहने लगी थी। वह जिस व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। पीड़िता जब छत पर थी तब आरोपी ने आकर उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद वह उसके शरीर को छूने लगा। आरोपी ने ही फिर पानी डालकर उसको मिर्च हटाने में मदद की गई। आरोपी बहुत अरसे से उस पर बुरी नजर रखे हुए था। यह बात उसने अपनी मां को भी बताई थी। घटना की जानकारी​ मिलने के बाद युवती मां के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 84 दिन मिले कड़वे घूंट को राजनीतिक स्टंट से भूलाने की सरकारी कोशिश

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिश फॉरच्यून कंपनी के सीएमडी पर नई एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!