Bhopal News: वेटरनरी एसोसिएशन में असली—नकली का विवाद

Share

Bhopal News: वास्तविक संस्था का दावा करके तीन व्यक्तियों को थमाया गया कानूनी नोटिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन की महिला प्रकोष्ठ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक पक्ष ने प्रकोष्ठ का वास्तविक पदाधिकारी बताकर दूसरी संस्था को कानूनी नोटिस दे दिया गया है। यह मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) का है। असली—नकली का विवाद तब खड़ा हुआ जब नई गठित संस्था ने भोपाल में अपना दो दिवसीय आयोजन रख दिया। इसके बाद उसके दस्तावेज और फर्म के लोगो का मिलान किया गया।

नहीं मिल सकी कोई प्रतिक्रिया

जानकारी के अनुसार इस संबंध में डॉक्टर बबीता त्रिपाठी (Dr Babita Tripathi) की तरफ से कानूनी राय ली गई है। जिसके बाद नोटिस तीन व्यक्तियों को थमाया गया है। डॉक्टर बबीता त्रिपाठी का दावा है कि संस्था का पंजीयन 1967 में तमिलनाडू से किया गया। जिसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत है। डॉक्टर त्रिपाठी उसी संस्था में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। उन्होंने बताया कि संस्था को वर्ल्ड वेटेरनरी एसोसिएशन और कॉमनवेल एसोसिएशन से मान्यता मिली हुई है। उस संस्था के नाम और उसके चिन्हों का गलत इस्तेमाल करके दिल्ली (Delhi) से पंजीयन किया गया है। डॉक्टर त्रिपाठी का आरोप है कि यह संस्था सरकार और वेटरनरी डॉक्टरों को गुमराह करके एक कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम 13—14 नवंबर को भोपाल में होगा। बताया जाता है कि यह नोटिस डॉक्टर उमेश चंद्र शर्मा (Dr Umesh Chandra Sharma), डॉक्टर लक्ष्मी श्रीनिवासन और डॉक्टर आरती सक्सेना (Dr Arti Saxena) को दिया गया है। इस मामले में प्रतिक्रिया के लिए इन तीनों व्यक्तियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: केंद्र में तैनात अपर विकास आयुक्त का हैंडबैग चोरी

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!