Bhopal News: पेशी से लौट रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर

Share

Bhopal News: आमने—सामने हुई थी टक्कर, कार का ड्रायवर गिरफ्तार

 

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज बिलखिरिया थाने से मिल रही है। यहां तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। दुर्घटना (Bhopal Road Mishap) के समय दोनों वाहन आमने—सामने थे। जिसकी मौत हुई वह दोस्त के साथ पेशी से लौट रहा था। तभी दोनों वाहनों का आमने—सामने टकरा (Bhopal Road Accident) गए। पुलिस ने कार ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

टाईल्स लगाने का काम करता था मृतक

बिलखिरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे जेपी अस्पताल के डॉक्टर चौरसिया ने एक युवक की मौत की सूचना दी थी। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक रूपेश जादोन (HC Rupesh Jadon) ने बताया साबिर खान पिता रईस खान उम्र 22 साल की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। उसके दोस्त नासिर खान भी हादसे में घायल हुआ है। दोनों बेगमगंज के रहने वाले हैं। नासिर खान (Nasir Khan) के साथ साबिर खान (Sabir Khan) टाईल्स लगाने का काम करता था। घटना वाले दिन साबिर की रायसेन कोर्ट में पेशी थी। पेशी से दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रायसेन रोड़ स्थित स्वर्णधाम आश्रम के नजदीक बोलेरो के चालक ने सामने से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद ड्रायवर कार लावारिस छोड़कर फरार हो गया था।

आरोपी पहुंचा थाने

​जांच अधिकारी ने बताया 108 की मदद से लोगों ने दोनों घायलों को जेपी अस्पताल भिजवाया था। जहां डॉक्टरों ने ​साबिर को मृत घोषित कर दिया। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 52/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौके पर मिली बोलेरो कोतवाली स्थित इमामी गेट निवासी मोहम्मद अजीज की है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मर्ग जांच में धारा बढ़ाकर 304—ए लापरवाही से टक्कर मारकर मृत्यु कारित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी मामले में आरोपी स्वयं थाने गया और अपनी गिरफ्तारी दी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic News: आठ महीने में सवा एक करोड़ रूपए का जुर्माना ट्रैफिक पुलिस ने वसूला

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Jabalpur CBI News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!