Bhopal News: वृद्ध के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप 

Share

Bhopal News: युवती ने बुरी नीयत होने का आरोप लगाकर छोड़ दी थी उसके यहां से जॉब, कानूनी नोटिस भेजने पर थाने पहुंचा यह मामला

Bhopal News
ऐशबाग थाना, भोपाल शहर— फाइल फोटो

भोपाल। एनजीओ से जुड़े एक वृद्ध पर छेड़छाड़ का संगीन आरोप लगा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने दावा किया है कि वह वृद्ध के कार्यालय में जॉब करती थी। तभी उसकी बुरी नजर को महसूस करने के बाद नौकरी छोड़ दी थी। जिस कारण वह उसे परेशान करते हुए पीछा भी करता था। पुलिस इन आरोपों की अभी तस्दीक कर रही है।

एनजीओ में करती थी जॉब

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार घटना 4 जनवरी की सुबह लगभग ग्यारह बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 25 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह अशोका गार्डन स्थित अशोक विहार कॉलोनी (Ashok Vihar Colony) में रहती है। वह एनजीओ में फिलहाल जॉब करती है। पीडिता ऐशबाग स्थित नवीन नगर (Naveen Nagar) में जॉब करती थी। उसका आरोप है कि यहां एनके श्रीवास्तव (NK Shrivastav) भी एनजीओ चलाते थे। जिसमें उसको सचिव बनाया गया था। उसका आरोप है कि उसे बुरी नीयत से देखा जाता था। कई बार बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा गया। इस कारण उसने जॉब छोड़ दी थी। इसके बाद उसको कोर्ट से नोटिस भेजा गया था। हालांकि इन आरोपों पर कई तरह का तकनीकी पेंच भी है। जिसके बारे में पुलिस अभी तफ्तीश कर रही है। पुलिस को लगता है कि मामला दूसरा है और उसे अधूरी कहानी बताई जा रही है। मामले की जांच एसआई गया प्रसाद सिंह(SI Gaya Prasad Singh)  कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 151/24 धारा 354/354 घ/509 में कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Drug Smuggling: नेपाल की चरस भोपाल के रास्ते खपाने वाला गिरोह बेनकाब
Don`t copy text!