Bhopal News: सिग्मा फैक्ट्री के कर्मचारी के सूने घर से माल बटोरा

Share

Bhopal News: मंगलसूत्र, पायल, नगदी समेत हजारों रुपए का माल बटोरा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सिग्मा फैक्ट्री के एक कर्मचारी का मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की हैं। पीड़ित की पत्नी मायके गई हुई थी। वहीं घटना के वक्त वह ड्यूटी पर गया हुआ था।

यह सामान बटोर ले गए चोर

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 27—28 मार्च की दरमियानी रात हुई। जिसकी शिकायत राजपाल लोधी (Rajpal Lodhi) पिता देव सिंह लोधी उम्र 37 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह कैलाश नगर में रहता है। वह सिग्मा फैक्ट्री (Sigma Factory) में जॉब करता है। राजपाल लोधी की पत्नी मायके गई हुई थी। वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गया हुआ था। वह वापस आया तो ताला टूटा मिला। भीतर गया तो मंगलसूत्र, पायल, नौ हजार नगद रुपए सहित अन्य सामान ले गए। पुलिस ने चोरी गए सामान की कीमत तीस हजार रुपए बताई है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल बंसती लाल सिंह (HC Basanti Lal Singh) कर रहे है। पुलिस ने 139/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: शराबी दोस्त घर में घुसे
Don`t copy text!