Bhopal News : जिलाबदर बदमाश घुमते हुए पकड़ाया

Share

Bhopal News : रंगदारी, मारपीट, अपहरण समेत कई मुकदमे हैं दर्ज

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। समाज के लिए खतरा मानकर जिसे जिले से बाहर भेजा गया वह पुलिस को घुमते मिला। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। आरोपी के खिलाफ पहले से अड़ीबाजी, मारपीट, तोड़फोड़, अपहरण समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।

इन जिलों से किया गया था बेदखल

राजधानी भोपाल में नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। इसलिए पुराने बदमाशों पर निगरानी का काम बढ़ाया गया है। इसी क्रम में मिसरोद पुलिस को सफलता मिली हैं। मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को 18 जून को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आकाश मारन (Akash Maran) है। वह एक साल के लिए जिलाबदर किया गया था। आरोपी निर्मल स्टेट कालोनी में घूमते मिला था। आकाश मारन को 01 सितंबर, 2021 को जिलाबदर किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाने में एक मारपीट के मामले में वारंट भी लंबित था। आरोपी को भोपाल के अलावा रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ और होशंगाबाद की राजस्व सीमाओं से बाहर जाने के आदेश दिए थे। मिसरोद पुलिस ने जिलाबदर आदेश के नया मामला दर्ज कर लिया है। उसको अदालत में पेश किया जा रहा है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Sehore Murder News: जनरल कोच में युवती को चाकू से गोदा
Don`t copy text!