Bhopal News: लेन—देन को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

भोपाल। लेन—देन के विवाद पर भतीजे ने चाचा पर हमला कर दिया। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुआ। हमलावर भतीजा है जिसने चाचा पर धारदार हथियार से वार किया था।
पुलिस ने इन धाराओं पर दर्ज किया प्रकरण
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 14 अप्रैल सुबह दस बजे हुई थी। हमले में जख्मी बाबू सलाम (Babu Salam) पिता रज्जब सलाम उम्र 72 साल है। उसने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वह ऐशबाग स्थित बाग उमराव दूल्हा में रहता है। वह हाथ ठेला किराये से देता है। बाबू सलाम के पास उसका भतीजा फैज उर्फ कल्लू आया। उसने पैसे मांगे जिसको लेकर उसके साथ विवाद हुआ। इसी दौरान भतीेजे ने गाली—गलौज करते हुए उस्तरा निकालकर मार दिया। जिससे बाबू सलाम को चोट आईं। उसको हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। इस मामले की जांच एसआई प्रदीप मिश्रा कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 178/24 धारा 327/308/294/324/506 (रंगदारी, जानलेवा हमला, गाली—गलौज, धारदार हथियार से वार और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।