MP Political News: जनता काफी जागरूक, किला और गढ़ केवल समझ: कमलनाथ

Share

MP Political News: सिंगरौली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा संगठन पहले कमजोर था, अब बहुत सारे बदलाव किए गए, भाजपा ने 18 साल जनता को सिर्फ वादे दिए

MP Political News
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री

भोपाल। कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस (MP Political News) अपने संगठन स्तर पर जान फूंकने की मुहिम में जुट गई है। जिसके लिए मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (EX CM Kamalnath) सिंगरौली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता काफी जागरूक है। अब किसी क्षेत्र में नेता का किला या गढ़ नहीं होता। यदि जनता के अनुकूल आपने राजनीति नहीं की तो वह आपको किनारे कर देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में बहुत कुछ बदलाव कर दिए है। जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

यह बोलकर प्रधानमंत्री को कोसते रहे पूर्व मुख्यमंत्री

जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि सिंगरौली (Singrauli) में भाजपा 25 साल से हैं। इस जिले को उर्जा की राजधानी माना जाता है। यहां से सरकार को भारी राजस्व मिलता है। उसके बावजूद जिले को भाजपा सरकार ने कोई खास विकास नहीं दिया। कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर पार्टी बात नहीं करती। कर्नाटक में पुलिस, पैसा और प्रशासन का जमकर भाजपा ने इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) चुनाव ऐसे लड़ रहे थे जैसे वे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हो। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्टी (BJP Party) जनता को गुमराह करने में हमेशा कामयाब होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति अब बेहद स्थानीय हो गई है। इसलिए अब नेताओं के लिए गढ़ और किला केवल शब्द रह गए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पहले पति की बेटी पर खर्चा करने से नाराज हुआ दूसरा पति
Don`t copy text!