Bhopal News: स्टोन क्रेशर में हुए हादसे से मौत मामले में प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: रिवर्स हो रहे डंपर के धक्के से मशीन पर श्रमिक गिरा, जिस पर चालक ने गिट्टी खाली कर दी थी, चालक को बनाया गया आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। स्टोन क्रेशर मशीन में हुई एक हादसे से मौत मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि हादसा डंपर चालक की लापरवाही से हुआ था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके में हुई थी। हादसे के वक्त श्रमिक मशीन में कटिंग के लिए लाई गई गिट्टियों के नजदीक खड़ा था। तभी डंपर का धक्का लगा और वह मशीन में गिर गया। उसके गिरते ही डंपर चालक ने डाला खाली कर दिया। जिस कारण मजदूर का शरीर गिट्टी में दब गया था। हालांकि सवाल यह खड़ा होता है कि क्रेशर मशीन पर निगरानी के लिए कोई दूसरा कर्मचारी तैनात वहां क्यों नहीं था। यह पता लगाने का प्रयास पुलिस ने नहीं किया।

यह बोलकर दर्ज किया गया मामला

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार हादसे में हुई मौत के मामले में मर्ग 45/22 दर्ज किया गया था। इस हादसे में पप्पू उर्फ सुमेर सिंह कुशवाह (Sumer Singh Kushwah) पिता अजब सिंह कुशवाह उम्र 45 साल की मौत हुई थी। वह गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम धमर्रा का रहने वाला था। वह हरिओम स्टोन क्रेशर (Hariom Stone Crusher) पर काम करता था। दुर्घटना 30 नवंबर को हुई थी। जिसकी जांच के दौरान सुमेर सिंह कुशवाह के भाई तुलसी राम कुशवाह (Tulsi Ram Kushwah) , उसके साले लखन कुशवाह, बहनोई मोहर सिंह कुशवाह के बयान दर्ज किए गए। इसके अलावा स्टोन क्रेशर पर काम करने वाले दूसरे मजदूर राजेंद्र पाठक (Rajendra Pathak) , लीला किशन शाक्य के भी बयान दर्ज किए गए। जांच में पता चला कि स्टोन क्रेशर पर अलग—अलग साइज की गिट्टी की कटिंग होती है। पप्पू उर्फ सुमेर सिंह कुशवाह डक पर था। तभी डंपर एमपी—04—एचई—3239 रिवर्स हो रहा था। जिस कारण उसका धक्का मृतक को लगा। वह मशीन में गिर गया इस बात की जानकारी चालक को नहीं थी। उसने जीरा गिट्टी खाली कर दिया। बयानों के आधार पर गुनगा पुलिस ने 349/22 धारा 304—ए लापरवाही से वाहन चलाकर हुई दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शहर से फिर तीन वाहन चोरी
Don`t copy text!