Bhopal Rape Case: एक साल तक किया युवती का शारीरिक शोषण

Share

Bhopal Rape Case: लड़के के सामने रखा परिजनों ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया

Bhopal Rape Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। युवती से शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देखकर आरोपी एक साल से बलात्कार (Bhopal Rape Case) को अंजाम देता आ रहा था। लड़की के परिजनों को घटना की भनक लगते ही लड़के के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। लेकिन, आरोपी ने जाति की नहीं होना बताकर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जूड़ो कोचिंग के दौरान पहचान

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया 19 वर्षीय युवती ने शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात पौने बारह बजे आरोपी अमित यादव (Amit Yadav) के खिलाफ धारा 376/2एन/506/3/1डब्लूआईआई/3/2बी बलात्कार/कई बार बलात्कार/एट्रोसिटी एक्ट का मुकदमा (Bhopal Sport Player Rape) दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया वह पिपलानी थाना क्षेत्र में रहती है। इस साल पीड़िता कक्षा 12वी कक्षा की पढ़ाई कर रही हैं। उसके पिता मजदूरी करते है। पीड़िता टीटी नगर स्टेडियम में जूड़ो सीखने जाती है। उसी स्टेडिेयम में आरोपी अमित भी उसके साथ जूड़ो सीखता था। इसी कारण अमित यादव से उसकी पहचान हो गई थी। कुछ ही दिनों में पीड़िता की अमित से अच्छी दोस्ती हो गई थी।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी वाले के कहने पर न आना, भोपाल के कई लोग तलाश रहे उसको पकड़ने के लिए, जानिए क्यों

सूने मकान में ले जाकर किया बलात्कार

पीड़िता ने बताया आरोपी ने उसके सामने प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। जिसे पीड़िता इंकार नहीं कर पाई। उसी बीच जनवरी, 2019 में अमित घुमाने के बहाने माता मंदिर के पास सूने मकान में ले गया था। अमित ने वहां उसकी मर्जी के बिना उसके साथ बलात्कार (TT Nagar Stadium Rape Case) किया। जिसके बाद अमित मौका मिलते ही अलग—अलग जगहों पर ले जाकर बलात्कार करता था। पीड़िता के परिजनों को इसकी भनक लग चुकी थी। पूछने पर पीड़िता ने अमित की सारी बात परिवार को बता दी। परिजनों ने एतराज किया लेकिन, बदनामी के कारण वह पीड़िता की शादी अमित के साथ करने को राजी हो गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कूल वैन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी

लड़के ने किया शादी से इंकार

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

पीड़िता ने परिजन अमित से मिलना चाहते थे। पीड़िता ने अमित को उसके घर और परिजनों के बारे में बात बता दी। अमित को परिजनों से मिलने में हिचकिचाहट हो रही थी। लेकिन, बार—बार बोलने पर वह परिजनों से मिलने के लिए राजी हो गया। अमित से मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों को अमित अच्छा लगा। अमित शादी की बात को टालता आ रहा था। पीड़िता ने शादी की जल्दबाजी दिखाई तो आरोपी उसे धमकाने लगा। आरोपी का कहना था कि वह उसकी जाति की नहीं है। इसलिए वह शादी नहीं करेगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!