Bhopal Theft Case: सुल्तानिया अस्पताल कैम्पस का टूटा ताला

Share

Bhopal Theft Case: मंदिर की दान पेटी से नगदी समेत बाइक हुई चोरी

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सुल्तानिया अस्पताल के कैम्पस का चोरों (Bhopal Theft Case) ने ताला तोड़ दिया। इधर, मंदिर परिसर की तीन दान पेटियों से नगदी समेत बाइक गायब हुई है। घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Temple Stolen Case) की है। इन स्थानों से चोर हजारों रुपयों की नगदी समेत अन्य सामान बटोर ले गए। वहीं बंद पड़े मकान से पंखे, तार उखाड़े गए। पुलिस ने तीनों घटनाओं में चोरी की एफआईआर दर्ज की हैं।

पुजारी ने दी घटना की जानकारी

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया मोहन दुबे (Mohan Dubey) पिता स्वर्गीय आरडी दुबे उम्र 49 साल ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे चोरी का मुकदमा दर्ज कराया हैं। मोहन ने बताया वह शिवाजी नगर स्थित परशुराम मंदिर (Shivaji Nagar Parshuram Mandir) के बैसमेंट में रहता है। उसी मंदिर में वह पुजारी है। लंबे समय से मोहन मंदिर की देख—रेख से लेकर पूजापाठ करता आ रहा है। गुरूवार रात नौ बजे शाम की पूजा अर्चना के बाद मंदिर के पट बंद करके कमरे में चला गया था। शुक्रवार सुबह सात बजे उठ कर देखा तो मंदिर का ताला टूटा था।

मंदिर में रखी तीनों दान पेटी के ताले टूटे थे। दान पेटी से करीब आठ हजार रूपए नगदी चोरी हुई है। आंगन में खड़ी बजाज डिस्कवर बाइक भी चोरी हुई है। पुलिस ने सभी सामान की कीमत 28 हजार रूपए बताई है। धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया गया हैै।

दामाद के घर जाना पड़ा महंगा

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

तलैया थाना पुलिस ने बताया दुर्गा बाई रैकवार (Durga Bai Raikwar) पति स्वर्गीय नंदलाल उम्र 61 साल ने शुक्रवार सुबह दस बजे चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। दुर्गा बाई ने बताया सुल्तानिया अस्पताल कैम्पस के मकान में रहती हैं। वह 28 अक्टूबर को दामाद के घर नया बसेरा नेहरू नगर गई थी। वहां से शुक्रवार लौटने पर देखा दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर रखा सामान बिखरा—फैला पड़ा है। चोरी गए सामान की कीमत पुलिस ने 50 हजार रूपए बताई है। इस मामले में पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot Case: टीचर का पर्स लुटेरे ने झपटा

यह भी पढ़ें: इस खाकी वर्दी के रौब में मत आना, भोपाल के यह लोग झांसे में आए तो अब माथा पीट रहे हैं, जानिए क्यों

तीन महीनों से बंद था मकान

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया पुनीत कुमार गुप्ता (Punit Kumar Gupta) पिता स्वर्गीय अशोक उम्र 40 साल निवासी भरत नगर में रहता है। पुनीत ने बताया उसका दूसरा मकान एसबीआई क्वार्टर हबीबगंज में है। वह मकान उसने किराए से दे रखा था। किराएदार मकान तीन महीने पहले ही खाली करके चले गए थे। जब से मकान में ताला लगा हुआ है। एक सप्ताह पहले वह मकान देखकर आया था। शुक्रवार दोबारा जाने पर देखा दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर रखा कम्प्यूटर, तीन पंखे, पीतल के तार, लाईट चोरी हुई है। सभी की कीमत पुलिस ने नौ हजार रूपए बताई है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!