Bhopal News : दलित महिला को बंधक बनाकर ज्यादती

Share

Bhopal News : बावडिया कला स्थित फॉरच्यून सिग्नेचर की निर्माणाधीन मल्टी में हुई वारदात, सिवनी से भोपाल आई केस डायरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। दलित महिला को एक हफ्ते से अधिक बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की गई। महिला रोजगार की तलाश में भोपाल आई थी। वह शाहपुरा स्थित फॉरच्यून सिग्नेचर (Fortune Signature) की निर्माणाधीन मल्टी में काम करती थी। उसी प्रोजेक्ट में आरोपी भी नौकरी करता था। आरोपी ने (Bhopal News) मल्टी के एक भवन में जाति से अपमानित करते हुए ज्यादती की। ऐसा वह कई बार कर चुका था। मामले की एफआईआर पीड़िता ने सिवनी के महिला थाने में जीरो पर दर्ज कराई है। आरोपी भी सिवनी का रहने वाला है। केस डायरी भोपाल शहर के शाहपुरा थाने में पहुंची है। जिसके बाद यह प्रकरण दर्ज किया गया है।

सिवनी जाएगी पुलिस

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार घटना जुलाई, 2021 से मई, 2022 के बीच अंजाम दी गई। पीड़िता शादीशुदा है और उसकी उम्र 46 साल है। इस मामले का आरोपी धर्मेंद्र चंद्रवंशी (Dharmendra Chandravanshi) है। वह भी सिवनी जिले में रहता है। सिवनी जिले के महिला थाने में इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया था। जहां से केस डायरी भोपाल घटनास्थल होने के चलते भेज दी गई है। घटना बावडिया कला स्थित फॉरच्यून सिग्नेचर निर्माणाधीन मल्टी में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 351/22 धारा 376/376—2—एन/344/323/506/3—2—व्ही/3—1—(डब्ल्यूआईआई बलात्कार, कई बार बलात्कार, दस दिन से अधिक बंधक बनाना, मारपीट, धमकाना और एट्रो सिटी एक्ट का मामला) दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल भोपाल से भाग गया है। जिसकी तलाश में एक टीम जल्द सिवनी रवाना होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्मी जवान के मकान का ताला तोड़ा
Don`t copy text!