MP Cop Gossip: ट्रैफिक पुलिस की सड़क पर गुंडागर्दी 

Share

MP Cop Gossip: भाई से परेशान महिला थानेदार, चेक देकर भी मामला नहीं हो रहा ठंडा

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग काफी बड़ा होता है। इसमें बहुत सारे मामले सामने आ जाते हैं। जबकि कई कहानियां दांव—पेंच में उलझी रहती है। ऐसे ही किस्सों का नियमित साप्ताहिक कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) है। इन बातों से किसी व्यक्ति या अधिकारी को ठेस पहुंचाना हमारा मकसद नहीं होता। बस यह अहसास कराना होता है कि बातें दीवारों के बाहर भी जाती है।

थानों में गजब की पुलिसिंग

राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली शुरू हो गई है। इस प्रणाली के तहत थानों में अपराध वाले मामले भी 107/116 में दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी के एक थाने में हुआ। इस थाने की खासियत यह है कि इसका भवन काफी मुश्किलों के बादबनकर तैयार हुआ है। इससे पहले इस थाने (MP Cop Gossip) को पटरी किनारे वाली जगह मिली थी। जिसको लेकर एक मंत्री और केंद्र सरकार के अफसरों के बीच हॉट टॉक भी हुई थी। पीड़ित परिवार एक महिला के आतंक से ग्रसित था। उस महिला की कारगुजारियों से पति भी परेशान होकर उसे छोड़ने के लिए अदालत की शरण में है। इसके बावजूद पुलिस ने उस महिला के मामले में कार्रवाई करने की बजाय 107—116 का ज्ञान देकर पीड़ित परिवार को भगा दिया।

सड़क पर हुआ महिला से संग्राम

राजधानी भोपाल की यातायात व्यवस्था अतिक्रमण के चलते रूक—रूककर चल रही है। पुलिस कहती है कि अतिक्रमण हटाना उसका काम नहीं है। नगर निगम को दूसरी चाकरियों से फुर्सत नहीं है। इन सबके बावजूद यातायात पुलिस का हेलमेट को लेकर अभियान जारी है। इसी कार्रवाई के दौरान एक महिला पुलिस कर्मचारी के बेटे को एक कार्यवाहक एएसआई ने दबोच लिया। महिला ने बताया भी कि उसके पास हेलमेट से लेकर तमाम दस्तावेज मौजूद है। इसके बावजूद वह एक हजार रूपए की पेनाल्टी भरने के लिए दबाव डालने लगा। महिला के हेलमेट ने जब पकड़ा तब उसे पहना नहीं था। हालांकि मोपेड की डिग्गी में वह रखा था। सड़क पर दोनों के बीच संग्राम हुआ और शिकायत डीसीपी तक पहुंची। हालांकि डीसीपी ने महिला पुलिस कर्मचारी के साथ की गई अभद्रता को लेकर कोई समझाईश एएसआई को नहीं दी। मामला अभी भी ठंडे बस्ते में हैं।

चेक देकर भी नहीं हुआ सेटल

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

राजधानी पुलिस की एक महिला पुलिस अधिकारी इन दिनों काफी परेशान चल रही है। उन्हें विभाग की तरफ से भी सहयोग काफी मिला। महिला अधिकारी (MP Cop Gossip) भाई के चलते परेशान है। क्योंकि भाई पर एक दूसरी महिला गंभीर आरोप लगा रही है। जिसको सुलझाने के लिए महिला पुलिस अधिकारी ने दक्षिणा भी दे डाली। अब वह कुछ महीनों बाद फिर प्रकट हो गई। उसका कहना है कि वह मामूली दक्षिणा से खामोश नहीं होगी। भाई—बहन के इस घमासान में एक थाना प्रभारी काफी मशक्कत करते—करते थक गए। उन्हें भय है कि कहीं हवन करने के चक्कर में उनका हाथ कहीं जल न जाए।

यह भी पढ़ें:   Video : युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, दोस्त ने जान पर खेलकर बचाया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!