PM Narendra Modi Speech: बुंदेलखंड को भाजपा क्यों कर रही है फोकस

Share

PM Narendra Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जता दिया विधानसभा के साथ—साथ लोकसभा में जीतने का इरादा, पेट्रो केमिकल मंत्री बोले दो साल में केंद्र ने पेट्रोल—डीजल के दाम पांच फीसदी घटाने का काम किया, एक बार फिर के नारे के साथ डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए

PM Narendra Modi Speech
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फाइल फोटो।

भोपाल। भारत की दुनिया में जय—जय हो रही है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोली। इसी तरह पेट्रो केमिकल मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि दो साल में पेट्रोल—डीजल के दाम नहीं बढ़ाए। यह बातें बोलकर आम नागरिकों का गुस्सा काफी बढ़ा दिया। सबकुछ मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सुन रहे थे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Speech) ने पेट्रोल—डीजल की कीमतों का नाम ही नहीं लिया। उन्होंने कुछ महीने पहले इंडिया गठबंधन को जरूर इंडी और घमंडिया बोलकर कई बार संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपनी भाषण शैली में से भी मित्रों शब्दों को निकाल दिया है। इस बार वे परिवारजनों बोलकर जनता से संवाद करते रहे।

कांग्रेस शासन काल में बनाई इस योजना में हुआ था घोटाला

एमपी समेत कई राज्यों में भारी—भरकम विज्ञापन का प्रकाशन किया गया। जिसमें ‘बुलंद बुंदेलखंड बुलंद भविष्य’ नाम से प्रकाशित समाचार पत्रों के विज्ञापन से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस साल होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। बुंदेल के रास्ते भाजपा एमपी के साथ—साथ यूपी को भी साधने का प्रयास कर रही है। ईओडब्ल्यू में बुंदेलखंड के विकास को लेकर एक भारी—भरकम घोटाले की एफआईआर दर्ज है। इसमें आज तक कोई जांच में नया कदम नहीं उठाया गया है। यह घोटाला भारतीय जनता पार्टी कार्यकाल में ही हुआ। इसमें कांग्रेस—भाजपा समेत कई अन्य नेताओं पर जांच का शिकंजा कसा हुआ है। यह केस डायरी काफी समय से ठंडे बस्ते में डाल गया है। यह योजना कांग्रेस शासनकाल में बनाई गई थी।

इन योजनाओं का शिलान्यस प्रधानमंत्री ने किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल विमानतल पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से बीना पहुंचे। यहां खुली जीप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) मौजूद थे। इससे पहले भोपाल में विमानतल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) , भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी (Sumit Pachori) और भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा (Alok Sharma) ने उनका स्वागत किया। विभिन्न समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन में दावा किया गया है कि पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स से हर साल 2200 किलोटन विभिन्न प्रकार के पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन होगा। इसके अलावा एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इससे फाइबर, पेंट्स, प्लास्टिक, आटोमेटिव पार्टस जैसे उद्योग में इससे इजाफा होगा। इससे हर साल 20 हजार करोड़ की विदेशी मुद्रा की बचत होगी। पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स के लिए सरकार ने 49 हजार करोड़ रूपए का बजट आरक्षित किया है। इसके अलावा औद्योगिक परियोजनाओं के लिए 1800 करोड़ रूपए की योजना का शिलान्यस किया गया। इंदौर, रतलाम समेत अन्य क्षेत्रों में मेगा पार्क का उदघाटन भी प्रधानमंत्री ने किया।

दो साल से केंद्र ने पेट्रोल—डीजल के दाम घटाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने निवेशों को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि चार लाख रोजगार के अवसर इन योजनाओं से सृजन होंगे। कांग्रेस ने बुंदेलखंड को सूखा रखा। उन्होंने कहा कि केन—बेतवा परियोजना मंजूर हो गई। जिससे पूरा बुंदेलखंड बदल जाएगा। पेट्रोकेमिकल मंत्री हरदीप पुरी (Hardeep Puri) ने कहा कि 2014 के बाद विकास की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 45 प्रतिशत परिवारों को 32 करोड गैस कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने वैक्सीन बनाने और मुफ्त में लगाने की मुहिम की तारीफ की। दुनिया के कच्चे तेल के दाम 128 बैरल पहुंचने पर भी दो साल में भारत के भीतर पेट्रोल का दाम बढ़ा नहीं बल्कि कम हुआ। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम की। जबकि भाजपा शासित सरकारों ने अपने यहां भी उसे कम किया। एमपी में 2014 में 2854 पंप हुआ करते थे। आज 5938 संख्या पर पहुंच गई है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर लपीजी कनेक्शन 70 लाख हुआ करते थे। इसमें 170 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

सागर में दूसरी बार पहुंचे प्रधानमंत्री

केन—बेतवा का उदघाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। यह बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (PM Narendra Modi Speech) ने कहा कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की कई योजनाओं को लौटा दिया। मुख्यमंत्री ने चीता प्रोजेक्ट का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने तीन दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं मंच से दिला दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि बुंदेलखंड की यह धरती वीरों और शूरवीरों की धरती है। इस भूमि को बीना और बेतवा दोनों का आर्शीवाद मिला हुआ है। महीने भर में दूसरी बार सागर आने का मुझे मौका मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए आभार जताया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री संत रविदास के भूमिपूजन अवसर पर आए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि परियोजनाएं औद्योगिक विकास को नई उर्जा मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ से अधिक का खर्च की जा रही है। यह पूरे देश के राज्यों का बजट भी नहीं है। लेकिन, भारत सरकार ने एमपी के लिए संकल्प को यह दिखाता है। आने वाले समय में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी का नाम नहीं लेकर यह बोला

PM Narendra Modi Speech
नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत File Photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि संकल्प की सिद्धी के लिए आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। विदेशों से आयात न करना पड़े। भारत पेट्रो केमिकल्स के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा। प्लास्टिक पाइप समेत अन्य चीजों को बनाने में पेट्रो केमिकल्स की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बीना में बनने वाले पेट्रो केमिकल्स से किसानों और छोटे व्यापारियों को मदद मिलेगी। इसके अलावा युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मैन्युफेक्चरिंग सेेक्टर में काम करने की आवश्यकता है। नर्मदापुरम, इंदौर के आईटी पार्क, रतलाम में मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क से एमपी की औद्योगिक ताकत बढ़ेगी। इसका लाभ हर व्यक्ति को होने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश या राज्य के विकास के लिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। एमपी की पहचान पहले खस्ता हाल राज्यों में हुआ करती थी। आजादी के बाद लंबे समय तक एमपी में राज किया। उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध के सिवाय कुछ नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने यह बात कांग्रेस पार्टी का नाम न लेते हुए बोली। कानून—व्यवस्था पर लोगों को भरोसा ही नहीं था। जनता ने भाजपा को जब मौका दिया पूरी ईमानदारी से भय से मुक्ति दिलाई। पुरानी पीढ़ी के लोगों को याद होगा कि कैसे बुंदेलखंड को सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं से तरसाया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: अवैध संबंध उजागर होने का था भय, गला घोंटा 

एमपी का नाम दुनिया में इन कारणों से छाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एमपी औद्योगिक विकास की नई उचाई को छूने जा रहा है। उन्होंने लाल किले से दिए अपने भाषण की याद दिलाते हुए कहा कि मुझे यह देखकर गर्व है कि भारत ने गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री ने जी—20 की उप​लब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सफल आयोजन को लेकर जनता को गर्व होने की बात बोली। जी—20 की सफलता का श्रेय उन्होंने जनता को देते हुए कहा कि यह आप लोगों ने किया है। यह आपका सार्मथ्य है। भारत की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। देश के अलग—अलग शहरों में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। यह देखकर विदेशी मेहमान बहुत प्रभावित हुए। जी—20 की बैठक भोपाल, इंदौर और खजुराहों में भी हुई थी। प्रधानमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे एमपी की छवि दुनिया में निखरकर सामने आई है। दुनिया के मंचों पर भारत विश्व मित्र के रूप में सामने आ रहा है।

सनातन शब्द बोलकर चार दर्जन से अधिक बार यह बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस का नाम न लेते हुए कहा कि कुछ ऐसे दल है जो देश, समाज को बांटने का काम करते हैं। इंडी अलाइंस बोलकर इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष किया। मोदी ने कहा कि मुंबई की मीटिंग में घमंडिया गठबंधन ने गुप्त योजना बनाई है। इनकी नीति है संस्कृति और आस्था पर हमला करना है। भारत को जिस विचारों और संस्कारों—परंपराओं ने जोड़ने का काम किया है उसे तबाह करो। सनातन की ताकत थी जिसके कारण झांसी की रानी अंग्रेजों से लोहा लिया। इंडी गठबंधन के लोग सनातन परंपरा को समाप्त करना चाहते हैं। इंडी गठबंधन के लोग जिस सनातन से प्रेरित होकर लोकमान्य तिलक ने मां भारती की सेवा का बीड़ा उठाया। गणेश उत्सव की परंपरा बनाई। आज उसी सनातन को इंडी गठबंधन तहस—नहस करना चाहता है। यह सनातन की ताकत थी कि फांसी लगते वक्त भी बोलते थे कि भारत मां की गोद में मेरा जन्म हो। सनातन संस्कृति ने भारत को जोड़े रखा है। यह लोग मिलकर उसको तोड़ना चाहते हैं। आजकल यह लोग खुलकर हमला कर रहे हैं। कल यह लोग हम पर होने वाले अधिक बढ़ाने वाले हैं। देश के हर सनातनी, देश के हर व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इस बात की गारंटी देकर बोले यह है मेरा ट्रैक रिकॉर्ड

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण लगभग बारह बजे शुरू किया। वे करीब 40 मिनट बोले। एमपी (PM Narendra Modi Speech) के सागर में दिए अपने भाषण में कई बार मेरे परिवारजनों बोलेकर संबोधित किया। इससे पहले मोदी मित्रों बोलकर जनता को संबोधित करते थे। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के बारे में बताया कि कोविड के समय करोड़ों देशवासियों का मुफ्त टीकाकरण कराया। हमारी सरकार ने 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन दिया। गरीब भूखा नहीं सोना चाहिए। यह हमारी कोशिश थी। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने हैं। मोदी ने गरीबों को पक्के घर की गारंटी दी थी। हमने घर—घर शौचालय बनाने की गारंटी दी थी। हमने हर घर बैंक अकाउंट खुलवाने की गारंटी दी थी। माता—बहनों को धुंए से मुक्त रसोई की गारंदी दी थी। बहनों की हितों को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडरों की कीमत कम कर दी। हमारा प्रयास है कि एक भी बहन बेटी को केंद्र सरकार ने 75 लाख अन्य मुफ्त गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। हमने बिचौलियों को खत्म करने की गारंटी दी थी। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना पर बोलते हुए कहा कि हम यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजते हैं। इसके लिए सरकार दो लाख करोड़ से अधिक की रकम खर्च कर चुकी है। यूरिया की थैली अमेरिका में तीन हजार रूपए में बिकती है। जबकि भारत में यह तीन सौ रूपए में मिलता है। पहले इसमें घोटाले होते थे। अब यह सुगमता से मिलता है।

यह बोलकर एमपी को दिया गया टास्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड में कई सिंचाई परियोजनाओं पर काम किया गया। इस क्षेत्र के लाखों किसानों को केन—बेतवा योजना से लाभ होने वाला है। नल—जल योजना पर बोलते हुए कहा कि बुंदेलखंड को इसका सर्वाधिक लाभ मिला। यहां अटल भूजल योजना पर काम किया जा रहा है। हमारी सरकार इस क्षेत्र के विकास और गौरव बढ़ाने के लिए काम किया है। हमारी सरकार के काम से गरीब, आदिवासी और वंचितों को लाभ मिला। भारत दुनिया की टॉप थ्री में अर्थव्यवस्था में आने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। इसके लिए एमपी की बढ़ी भूमिका रहेगी। आने वाले पांच साल में नई बुलंदी देेने के लिए आपका आर्शीवाद दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

PM Narendra Modi Speech
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शहर से फिर तीन वाहन चोरी
Don`t copy text!