Bhopal News: महिला को पीटकर सास—ससुर ने किया जख्मी 

Share

Bhopal News: मायके से लौटकर ससुराल में बच्चों के कपड़े लेने आई थी, परिवार में चल रही है कई दिनों से अनबन, पुलिस थाने में हो चुकी है कई बार शिकायतें

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मुस्लिम महिला को उसके ससुराल वालों ने बुरी तरह से पीट दिया। ऐसा विवाद पहले भी हुआ था। लेकिन, थाना पुलिस ने उस वक्त एनआरसी का ब्रह्मास्त्र चलाकर मामले को दबा दिया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस बात को लेकर शुरु हुई थी कहासुनी

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार मुस्लिम महिला की उम्र 30 साल है। वह थाने में भाई के साथ आई थी। उसने बताया कि वह 8 मई से मायके में रह रही है। उसका मायका गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र में हैं। वहां से आकर वह बच्चों के कपड़े लेकर वापस मायके जा रही थी। लेकिन, उसकी सास ने हाथ पकड़कर धक्का दे दिया। पति—ससुर उसके साथ गाली—गलौज करने लगे। उसने विरोध जताते हुए कहा कि वह तो केवल बच्चों के कपड़े लेकर जा रही है। यह बोलने पर आरोपी पति ने उसको हाथ—मुक्कों से पीटना शुरु कर दिया। इसी दौरान ससुर ने जोरदार धक्का दे दिया। जिस कारण वह जमीन पर गिर गई। इस कारण उसके दाहिने हाथ में महिला को चोट आई है। पीड़िता का कहना है कि उसे ससुराल वाले रखना नहीं चाहते हैं। वह यह कह रहे थे कि अब वह दोबारा ससुराल आई तो उसे जान से मार देंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला को छेड़ने के बाद पीटकर भागा
Don`t copy text!