Bhopal News: भाजपा नेता की डेयरी कर्मचारी से मारपीट

Share

Bhopal News: हमलावरों के घर से गायब एक युवती के मामले में उस पर था शक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरसिया थाने से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। वह एक भाजपा के बड़े नेता की डेयरी में कर्मचारी है। जिन लोगों ने हमला किया हैं उनकेे एक व्यक्ति के यहां से युवती गायब है। आरोपियों को शक है कि वह युवती के संबंध में जानकारी रखता है।

चार आरोपियों के खिलाफ केस

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 15—16 सितंबर की रात लगभग एक बजे धारा 341/323/427/440/34 (रास्ते में रोककर, मारपीट, तोड़फोड़, डराने के लिए रास्ता रोकना और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना बरखेड़ा बरामद के नजदीक हुई थी। शिकायत तारण सिंह शाक्य (Taran Singh Shakya) ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी अनिल, विक्की, दुर्गा प्रसाद और उधम है। पीड़ित भाजपा नेता की डेयरी के लिए दूध बांटने का काम करता है। यह डेयरी विदिशा में है। आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति के घर से युवती गायब है। इस संबंध में करारिया थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। आरोपियों को शक था कि तारण सिंह शाक्य लड़की केगायब होने के बार मेंजानकारी रखताहै। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा उसके दूध वाले बर्तन तोड़फोड़ दिए।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात नकदी समेत हजारों रूपए का माल चोरी
Don`t copy text!