Bhopal News: तीन दिन पुरानी लाश मिली

Share

Bhopal News: थाने में दर्ज है कई मुकदमे, परिजनों के आने का इंतजार

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हबीबगंज थाने से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश दो—तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। उसका परिवार जबलपुर में रहता है। जिनके आने का पुलिस इंतजार कर रही है। शव पीएम केे लिए भेज दिया गया है।

नशा करने का था आदी

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 15—16 सितंबर की दरमियानी रात लगभग सवा बारह बजे एक व्य​क्ति के मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी पुलिस को देवेन्द्र शाह (Devendra Shah) ने दी थी। घटना 11 नंबर स्टाप के पास मकान की थी। सूचना देने वाला मृतक का पड़ोसी है। उसने पुलिस को बताया कि संजय उर्फ बाबला पिता बृजभान सिंह उम्र 50 साल की मौत हुई है। हबीबगंज पुलिस मर्ग 42/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संजय (Sanjay Babla) का परिवार जबलपुर में रहता है। पड़ोसी उसको खाना देने गया था। पुलिस को शव करीब दो से तीन दिन पुराना दिख रहा है। वह नशा करने के लिए गांजा और सैनिटाइजर भी पीता था। संजय बाबला के खिलाफ थाने में पहले मुकदमे भी दर्ज थे। पुलिस को उसके परिवार के आने का इंतजार है। शव पीएम के लिए अभी सुरक्षित रखा हुआ है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!