Bhopal News: तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

Bhopal News: किसी भी घटना में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला, परिजनों के बयान पर टिकी हुई है जांच

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग तीन स्थानों पर फांसी के फंदे पर लटके हुए तीन व्यक्तियों के शव मिले हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News)  शहर के अशोका गार्डन, बागसेवनिया और टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी भी स्थान से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण परिजनों के बयानों पर आगे जांच के बिंदु पुलिस की तरफ से तय किए जाएंगे।

पत्नी के मायके जाने से था तनाव में

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार अभिषेक मालवीय पिता थान सिंह मालवीय उम्र 21 साल ने फांसी लगा ली। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के गैरतगंज का रहने वाला था। यहां वह किराए के मकान पर कोलुआ कलां गांव में रहता था। अभिषेक मालवीय (Abhishek Malviya) की पत्नी तीन दिन पहले मायके चली गई थी। उसके बाद से वह तनाव में दिख रहा था। उसने 09—10 मई की दरमियानी रात साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 28/26कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई एसएस वर्मा (SI S.S Verma)  कर रहे हैं। इसी तरह बागसेवनिया (Bagsewania) थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर (Adarsh nagar) बस्ती में राजकुमार आठिया पिता कमलेश आठिया उम्र 32 साल का शव फांसी बल्ली पर बने फंदे से 10 मई की सुबह लटका मिला। राजकुमार आठिया (Rajkumar Athiya) मजदूरी करता था। इधर, टीटी नगर (TT Nagar) थाना क्षेत्र स्थित अर्जुन नगर (Arjun Nagar) में बृजेश चौहान पिता राजेश चौहान उम्र 29 साल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। टीटी नगर पुलिस ने मर्ग 22/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार दुबे (ASI Rajkumar Dubey) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि बृजेश चौहान (Brajesh Chauhan) 2019 में हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद उनका बायां हाथ अच्छे से काम नहीं करता था। इस बात को लेकर वह परेशान रहते थे। उसको 09 मई की शाम फंदे पर लटका देखा था। उसे फांसी से उतारकर अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित करके पुलिस को खबर दी थी। पुलिस ने तीनों शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: साली से अवैध संबंध साबित हुए

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!