Bhopal News: पति को फोन करके मायके से ले जाने बुलाया था, शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। बड़े तालाब के भीतर एक नव विवाहिता की लाश मिली है। मामले की जांच करने भोपाल (Bhopal News) शहर की श्यामला हिल्स थाना पुलिस पहुंची थी। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके बाद वह ससुराल वापस नहीं लौटी थी। दो दिन पहले ही उसने पति को फोन करके ससुराल ले जाने के लिए बुलाया था। लेकिन, वह इसके बाद अचानक गायब हो गई थी।
पति को मायके से ले जाने के लिए फोन लगाया
श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार तालाब में सफाई के दौरान शव नगर निगम (Nagar Nigam) के कर्मचारियों ने देखा था। जिसके बाद श्यामला हिल्स थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। हुलिए और उसके पास मिले मोबाइल (Mobile) नंबर के जरिए गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। शव की पहचान सोनिका ठाकुर (Sonika Thakur) पति रुपेश ठाकुर उम्र 28 साल के रुप में हुई। वह गौतम नगर (Gautam Nagar) में रहती थी। उसकी 18 अप्रैल, 2024 को नर्मदापुरम में रहने वाले रुपेश ठाकुर (Rupesh Thakur) से शादी हुई थी। ससुराल में एक पखवाड़े रहने के बाद वह मायके लौट आई थी। इसके बाद वह कभी भी ससुराल नहीं गई। पुलिस के अनुसार पति ने कई बार इसकी वजह जानने का प्रयास भी किया था। इसी बीच 7 मई को उसने पति को फोन लगाया था। उसने मायके आकर उसे ले जाने के लिए फोन किया था। पति मायके आता उससे पहले ससुर का उसके पास फोन आया। उन्होंने बड़े तालाब में किनारे रंजीत होटल (Ranjeet Hotel) के नजदीक सेल्फी पाइंट पर बुलाया। श्यामला हिल्स पुलिस ने मर्ग 06/26 कायम कर लिया है। आगे मामले की जांच एसीपी कोतवाली संभाग चंद्रशेखर पांडेय (ACP Chandra Shekhar Pandey) की तरफ से की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।