Bhopal News: मिम्स हॉस्पिटल के एचओडी के निर्माणाधीण मकान मे चोरी

Share

Bhopal News: सैनेटरी और वॉश एरिया में इस्तेमाल होने वाले महंगे सामान बटोरती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिलाएं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साईसेज एंड रिसर्च (मिम्स) की एक शाखा के एचओडी का निर्माणाधीण मकान से हजारों रुपए का माल चोरी चला गया। मामले की जांच भोपाल  (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिसमें कुछ महिलाएं सामान समेटकर ले जाते हुए दिखाई दे रही है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखी तीन संदिग्ध महिलाएं

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर विभाष गुप्ता (Dr Vibhash Gupta) मिम्स हॉस्पिटल (MIMS Hospital) में हड्डी रोग विभाग के एचओडी हैं। उनका गोदरमऊ स्थित बीडीए कॉलोनी(BDA Colony)  में निजी आवास के साथ क्लीनिक भी बन रहा है। जिसमें हजारों रुपए का सैनेटरी और प्लम्बर का सामान रखा था। इन सामान की निगरानी के लिए विभाष गुप्ता ने बकायदा कैमरा भी लगा रखा था। वह सामान 08 मई को गायब मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में पहुंचकर चोरी का मामला 192/26 दर्ज कराया। गांधी नगर थाना पुलिस को शुरुआती जांच में तीन महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही हैं। वह सामान बटोरकर निर्माणाधीन भवन से जाते हुए भी दिख रही हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 80 हजार रुपए बताई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला को मनचला कर रहा था बदनाम

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!