Bhopal News: रंगदारी दिखाकर बदमाश ने चाकू मारा 

Share

Bhopal News: शराब पीने के लिए मांग रहा था एक हजार रुपए, पहले से थाने में दर्ज है आधा दर्जन मुकदमे

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रंगदारी दिखाकर एक बदमाश ने चाकू से वार करके एक व्यक्ति को लहुलूहान कर दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपी शराब पीने के लिए एक हजार रुपए मांग रहा था।

यह बोलकर दिखा रहा था रंगदारी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह गंभीर घटना 25 जून की रात लगभग 11 बजे हुई थी। हमले में सलमान खान (Salman Khan) पिता नासिर खान उम्र 30 साल जख्मी है। उसको हाथ और पीठ में चाकू से वार किए। हमलावर आरिश है जिसके खिलाफ सात प्रकरण पहले से दर्ज है। सलमान खान गौतम नगर स्थित नारियलखेड़ा (Nariyalkheda) के पास शारदा नगर (Sharda Nagar) में रहता है। वह मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। आरोपी एक हजार रुपए शराब पीने के लिए मांग रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 307/25 दर्ज कर लिया है। हमले के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाईयों को बिना बताए मकान गिरवी रखा
Don`t copy text!