Bhopal News: स्मार्ट सिटी योजना की मैदानी सच्चाई उजागर 

Share

Bhopal News: प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित की गई जमीन पर मौजूद जर्जर सरकारी मकान में अवैध तरीके से रह रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) शहर में स्मार्ट सिटी के लिए नार्थ और साउथ टीटी नगर का चयन किया गया था। साउथ टीटी नगर के अधिकांश मकान ध्वस्त कर दिए गए। लेकिन, नॉर्थ टीटी नगर के कई सरकारी मकान अभी भी मौजूद हैं। जिसमें अवैध तरीके कई लोग रहते हैं। इन्हें हटाया ही नहीं गया। जिस कारण सरकारी मकान का जर्जर हिस्सा गिरने से उसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसे के बाद यह बोलकर बचाव किया जा रहा

टीटी नगर थाना (TT Nagar) पुलिस के अनुसार यह घटना 25 जून की दोपहर साढ़े तीन बजे हुई थी। मौके पर भारी पुलिस बल का अमला भी पहुंचा था। नजदीक ही दूसरे सरकारी आवासों को जेसीबी की मदद से हटाने का काम चल रहा था। इन्हीं एक मकानों में रहने वाला 40 वर्षीय एक व्यक्ति सरकारी मकान की दीवार ढ़हने से उसके नीचे दब गया। उसकी चीख—पुकार सुनकर आस—पास के लोगों ने पुलिस को खबर दी थी। पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचाया। रेस्क्यू करते वक्त के वीडियो (Video) सोशल मीडिया में भी वायरल हुए थे। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी पहचान अमित यादव (Amit Yadav) पिता राजेंद्र यादव उम्र 35 साल के रुप में हुई। उसके पिता राजेंद्र यादव (Rajendra Yadav) पहले जनगणना भवन में जॉब करते थे। उस दौरान उन्हें सरकारी मकान मिला था। मकान स्मार्ट सिटी (Smart City)  के बाद आरक्षित करने पर उन्हें हिनोतिया में जाकर रहना पड़ा। वे फिलहाल रिटायर्ड भी हो चुके हैं। लेकिन, उनका बेटा अमित यादव वहीं पर रहता था। पुलिस का दावा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। जिस कारण परिजन भी उसकी सुध नहीं लेते थे। मामले की जांच एसआई नर्मदा प्रसाद (SI Narmada Prasad) कर रहे हैं। टीटी नगर पुलिस ने मर्ग 32/25 कायम कर लिया है। हादसे के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर चल रही लाल फीताशाही भी बेनकाब हो गई है। मानसिक विक्षिप्त बताकर पुलिस और प्रशासन अपना बचाव कर रहा है। लेकिन, मोदी सरकार के पहले कार्यकाल की पहली और महत्वपूर्ण परियोजना स्मार्ट सिटी की यह पोल खोलने वाली घटना है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर से चेन चोरी हुई तो सामने आई सनसनीखेज कहानी
Don`t copy text!