Bhopal News : कोर्ट से केस वापस लिया, अब भी कलह जारी

Share

Bhopal news : घर में पति—पत्नी के बीच हुआ घमासान, थाने में चलता रहा विवाद, काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति—पत्नी के कलह ने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों के बीच विवाद कोर्ट भी जा चुका है। पति—पत्नी एक—दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पिपलानी (Bhopal News) पुलिस ने इस मामले में पति—पत्नी की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

कॉलोनी में मच गया था हड़कंप

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार यह घटना गोपाल नगर इलाकेे में हुई थी। पत्नी का आरोप था कि उसके पति ने न्यायालय में तलाक का केस लगाया था। फिर उस केस को उसने वापस ले लिया। पति अक्सर मारपीट करता है और धमकाता है। इस कारण वह माता—पिता के पास रहने चली गई थी। जबकि पति का कहना है कि वह कारोबारी है। वह इंद्रपुरी से अपने गोपाल नगर स्थित घर गया था। वहां पत्नी मकान का ताला खोलकर भीतर बैठी हुई थी। उसके साथ सास भी थी। दोनों ने उसको गाली—गलौज की और उसके साथ मारपीट की। काफी हंगामा और उसकी गूंज कॉलोनी में भी सुनाई दी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। जहां एक—दूसरे के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजस्थान से भोपाल ​स्टेशन पर उतरे कर्मचारी के साथ मारपीट
Don`t copy text!