Bhopal News : छह साल बाद दो जालसाज हुए गिरफ्तार

Share

Bhopal News : जिला अदालतों में फर्जी बही लगाकर कराते थे जमानत, क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— फाइल फोटो

भोपाल। फर्जी बही लगाकर जमानत दिलाने वाले दो शातिर जालसाजों को दबोचा गया है। आरोपियों की पिछले छह साल से पुलिस को तलाश थी। इस मामले (Bhopal News)  की जांच भोपाल क्राइम ब्रांच के पास थी। आरोपियों को 2015 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह पुलिस जांच में सहयोग करने की बजाय भूमिगत हो गए थे।

दो साल पहले भी हुआ था गिरफ्तार

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी मूलचंद उर्फ देवी लाल पिता स्वर्गीय बोदर सिंह के खिलाफ क्राईम ब्रांच थाने में 54/15 धारा 420 जालसाजी का मामला दर्ज था। दूसरा आरोपी भगवान दास सिहं मीणा पिता पन्नालाल उम्र 35 साल है। वह न्यू कॉलोनी बैरागढ़ में रहता है। आरोपियों को पुराना आरटीओ कार्यालय कोहेफिजा इलाके से गिरफ्तार किया गया। मूलचंद उर्फ देवी लाल सिंह (Mulchand@Devilal) खजूरी सडक इलाके में रहता है। जबकि दूसरे आरोपी भगवान दास सिंह मीणा (Bhagwan Das Singh Meena) को आकाश गार्डन (Akash Garden) से हिरासत में लिया गया। मूलचंद्र सिंह के खिलाफ खजूरी सड़क थाने में 2020 में आबकारी एक्ट का भी मामला दर्ज किया गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी को तंग कर रहे पिता ने फोन पर समझाया तो उसे मिली धमकी
Don`t copy text!