Bhopal News: नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़

Share

Bhopal News: शोर मचाने के बाद घर से भागा आरोपी, थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। नाबालिग को कमरे में घुसकर बुरी नीयत से उसको स्पर्श किया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) सिटी के अवधपुरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता यहां माता—पिता के साथ रहती है। आरोपी भी उसी कॉलोनी में दूसरे मकान में किराए से रहता है। घटना के वक्त माता—पिता मजदूरी करने गए थे।

दो दिन बाद थाने पहुंचा परिवार

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 12 मई की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे 93/22 धारा 354/354—घ/7/8 (छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी शुभम दुबे (Shubham Dubey) हैं। वह घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता 12 साल की बच्ची है जो कि स्कूली छात्रा है। वह पीयूष नगर में माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहती है। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी और प्राइवेट कार्य करते हैं। उसी मकान में शुभम दुबे नाम का 21-22 साल का युवक भी किराये से रहता है। शुभम दुबे किसी दुकान में काम करता है। आरोपी पीडि़ता के माता-पिता के साथ बैठकर टीवी वगैरह देखने घर आता था। छेड़छाड़ की घटना 10 मई की शाम को हुई थी। पीडि़ता अपने कमरे में अकेली थी। वह नाबालिग का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो वह हाथ छुड़ाकर अंदर वाले कमरे में चली गई। इसके बाद आरोपी भी वहां से भाग गया। पीडि़ता के परिजनों ने घटना की जानकारी दो दिन बाद गुरुवार को थाने आकर प्रकरण दर्ज कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डी—मार्ट कर्मचारी के सूने मकान का ताला तोड़ा
Don`t copy text!