Bhopal News: नौकरानी पर घर मालिक का दिल आया

Share

Bhopal News: एक साल पहले करती थी जॉब, शक होने पर छोड़ दिया था काम, पीछा करके करता था परेशान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कामकाजी महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले का आरोपी वह है जहां एक साल पहले पीड़िता काम करती थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी इलाके की है। उसी वक्त उसके मनचला होने का अहसास उसे हो गया था। इस कारण नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का बुरी नीयत से करता था पीछा

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 42 साल है। वह शादीशुदा महिला है। वह अवधपुरी थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह बंगलों में साफ—सफाई का काम करती है। ऐसा करते हुए वह आरोपी जगदीश शर्मा (Jagdish Sharma) के संपर्क में आई थी। वह उसके घर पर काम करती थी। काम करते वक्त वह उसके आस—पास भटकता था। जिस कारण उसे शक हो गया था कि वह उस पर बुरी नजर रखता है। नतीजतन उसने काम छोड़ दिया। इसके बावजूद वह पीड़िता का बुरी नीयत से पीछा करता था। इन्हीं बातों से तंग आकर पीड़िता अब पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण जगदीश शर्मा के खिलाफ दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई भागीरथ राय (SI Bhagirath Rai) कर रहे हैं। अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण 97/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रांसपोर्ट संचालक के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!