Bhopal Dowry Case: पत्नी के खाते से पति ने निकाली रकम

Share

Bhopal Dowry Case: पत्नी ने 60 हजार रुपए निकालने पर पति के खिलाफ दर्ज करा दी एफआईआर

Bhopal Dorwy Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति और पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होना चाहिए। नहीं है तो कोई भी कदम सावधानी से उठाना चाहिए। यकीन नहीं होता तो मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) से आई यह खबर पढ़ लीजिए। यहां एक पति ने पत्नी के खाते से ​रकम निकाल ली। इस बात से पत्नी नाराज हुई और वह थाने पहुंच गई। उसने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा (Bhopal Dowry Case) दर्ज करा दिया। इधर, एक और युवती ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

शादी के हुए महज तीन साल

महिला थाना पुलिस ने बताया कि 32 साल की महिला ने सोमवार शाम 7:30 बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला अयोध्या नगर इलाके की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी शशांक तोमर (Shashank Tomar) पिता महेश तोमर निवासी मुरादाबाद (Muradabad) से जून, 2018 में करवाई थी। शशांक एक्सपोर्ट हाउस में जॉब करता था। शादी के कुछ सालों बाद वह नौकरी छोड़ ननद—ननदोई के साथ देहरादून में एचआई एजेंसी में काम करने लगा। शादी के बाद दोनों की गृहस्थी अच्छी खासी चल रही थी। शशांक खुद का कारोबार शुरू करना चाहता था।

ऐसे निकाली थी रकम

महिला ने बताया शशांक ने उसके बैंक खाते से 60 हजार रूपयों की राशि निकाल ली थी। इसके साथ ही उसने नौ—नौ हजार की दोनों फिक्स एफडी भी तोड़ दी थी। पैसा किसी भी काम में नहीं लगाया बल्कि घर खर्च में इस्तेमाल कर लिया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पति शशांक तोमर, सास सरिता तोमर (Sarita Tomar), ससुर महेश तोमर (Mahesh Tomar) और ननद शैली सिंह (Shailey Singh) के खिलाफ धारा 498ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकी, एक से अधिक आरोपी, और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ग्राहक बनकर जेवरात ले भागी तीन महिलाएं

यह भी पढ़ें: बिल्डर के खिलाफ जानकारी होने के बावजूद पुलिस थाने ने चुप्पी साधी

शादी के एक साल भी नहीं हुए पूरे

महिला थाना पुलिस ने बताया कि 26 साल की युवती ने सोमवार शाम चार बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती डीके हनी होम (DK Honey Home) कोलार इलाके में रहती है। परिजनों ने उसकी शादी नवम्बर, 2019 में राजीव नगर अयोध्या नगर निवासी हरीश नागरानी (Harish Nagrani) के साथ करवाई थी। शादी में मायके वालों ने गृहस्थी के सामान और नगदी रूपए भी दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ही सास रत्ना नागरानी (Ratna Nagrani) काम में कमियां निकालने लगी थी। इसी बात को लेकर घर में हमेेशा विवाद होता था। सास का बोलना था वह पांच लाख रूपए भेजे। पुलिस ने धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!