Bhopal News: पत्नी ने एफआईआर कराई तो पति फांसी पर झूला

Share

Bhopal News: तीन—चार दिनों से चल रही थी पारिवारिक कलह, मायके गई हुई थी पत्नी, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। जिस व्यक्ति ने फांसी लगाई उसकी पत्नी ने तीन दिन पहले ही थाने में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था।

इस कारण थाने पहुंची थी पत्नी

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की यह घटना 16 अगस्त की सुबह नौ बजे हुई। जिसकी सूचना पुलिस को महेश अहिरवार (Mahesh Ahirwar) ने दी थी। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 48/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान सूरज सिंह (Suraj Singh) पिता मदन सिंह उम्र 34 साल के रूप में हुई। वह अमराई परिसर में रहता था और मजदूरी करता था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी बबीता सिंह (Babita Singh) ने उसके खिलाफ 13 अगस्त की शाम लगभग सात बजे प्रकरण दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने 545/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया था।

पुलिस को अब पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार

इस प्रकरण के बाद पत्नी मायके चली गई थी। सूरज सिंह तभी से उदास चल रहा था। पुलिस ने बताया कि पहले वह पिता के साथ रहता था। फिर पत्नी के कहने पर वह उनसे अलग रहने चला गया था। इसके बावजूद पति—पत्नी के बीच घरेलू विवाद थम नहीं रहा था। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए परिजनों के बयान पर जांच टिकी हुई है। उससे पहले पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसा महसूस होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श के लिए सलाह दी जाती है। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP IPS Transfer: डीआईजी और एआईजी के बीच कार्य विभाजन
Don`t copy text!