Bhopal News: बेटे को बिगाड़ने वाले बच्चों को डंडा मारा

Share

Bhopal News: डंडे का एक वार आंख के नजदीक लगा, थाने पहुंचा मामला तो पति—पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बच्चों की अंडा पार्टी के दौरान एक बच्चे के माता—पिता वहां पहुंच गए। उन्होंने अपने बेटे को बिगाड़ने का आरोप लगाकर डंडा बरसाना शुरू कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें आरोपी पति—पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

यह बोलकर टूट पड़े पति—पत्नी

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस के अनुसार यह वारदात 8 अगस्त की रात लगभग 11 बजे हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मिली थी। हमले में हुए सारे घटना की जानकारी मनोज सेन (Manoj Sen) पिता नर्मदा प्रसाद सेन उम्र 39 साल ने पुलिस को दी है। वह बाजपेयी नगर (Bajpai agar) मल्टी में रहता है। पुलिस ने 402/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। मनोज सेन को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। आरोपी छोटेलाल और उसकी पत्नी है। मामले की जांच एएसआई किशोर सिंह (ASI Kishore Singh) कर रहे हैं। पीड़ित मजदूरी करता है। उसने बताया नितेश खरे (Nitesh Khare) के घर पर अंडा पार्टी चल रही थी। तभी अरूण के माता—पिता वहां आ गए। उन्होंने उसे पुकारा तो अरूण और गोपेश घर से भाग गए। वह उसको गाली—गलौज करते हुए उसको पीटने लगे। आरोपियों ने डंडा बरसाते हुए नीतेश खरे के बाएं आंख के नजदीक जाकर लगा। घटना के बाद हंगामा बचने पर आरोपी वहां से भाग गए।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: नाबालिग से हुआ बलात्कार
Don`t copy text!