Bhopal News: मछली पकड़ते—पकड़ते पीछे से घुस गई गोली

Share

Bhopal News: दो थानों ने सुलझाया गोली का राज, चलाने वाला अभी भी अज्ञात

Bhopal News
तलैया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। यूनिक अस्पताल में एक व्यक्ति जख्मी हालत (Bhopal Attempt To Murder) में पहुंचा। उसके शरीर में कूल्हे के रास्ते गोली का छर्रा घुस (Bhopal Gun Shot) गया था। इस बात से वह बेखबर था। वह खुद ही चलकर अस्पताल भी पहुंचा था। अस्पताल ने जब उससे राज उजागर किया तो वह बेसुध हो गया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के गुनगा थाना क्षेत्र की है। हालांकि पहले इस मामले की सूचना अस्पताल ने तलैया थाना पुलिस को दी थी।

फर्नीचर का करता है काम

गुनगा थाना पुलिस ने सोमवार रात लभगभ आठ बजे 336/ (अवैध हथियार से हवाई फायर करने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले मेें आरोपी अज्ञात है। जिसका पता पुलिस लगा रही है। इस मामले की शिकायत इमरान खान पिता मेहमूद खान उम्र 36 साल ने दर्ज कराई है। वह तलैया इलाके का रहने वाला है। इमरान खान फर्नीचर(Imran Khan) का काम करता है। घटना वाले दिन वह ग्राम चंदेरी कुठार स्थित डैम पर मछली पकड़ने गया था। तभी पीछे से उसे कूल्हे में जोर से कुछ चुभा। उसने हाथ लगाकर देखा तो कूल्हे से खून बह रहा था। हैरान—परेशान होकर वह यूनिक अस्पताल पहुंचा था। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और बताया उसे कूल्हे में गोली का छर्रा लगा है। उसे ऑपरेशन करके निकालना पड़ेगा। युनिक अस्पताल के डॉक्टर ने तलैया थाना को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची तलैया पुलिस ने घटना स्थल गुनगा क्षेत्र का होने से केस डायरी गुनगा पुलिस को भेज दी। गुनगा पुलिस 366/21 दर्ज कर मामले जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Fertilizer News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पहले मोबाइल मांगा फिर उसको पाने पांच सौ रूपए की रंगदारी मांगी
Don`t copy text!