Bhopal News: कर्ज से तंग आकर लगाई फांसी

Share

Bhopal News: महिला की मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कर्ज से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या (Bhopal Suicide Case) कर ली है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। उसने दो महीने पहले ही ऑटो खरीदा था। इधर, 18 वर्षीय युवती घर में फंदा बनाकर झूल गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे श्रृद्धा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चैक करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।

ऑटो चलाता था

छोला मंदिर थाना पुलिस को सोमवार की सुबह लगभग सवा नौ बजे गोविंद ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। मृतक हरीश सूर्यवंशी पिता चतरे लाल सूर्यवंशी उम्र 48 साल की मौत हुई है। उसने घर में लगे एल्यूमिनियम के एंगल से गमछे बांधकर फांसी लगाई है। हरीश सूर्यवंशी (harish Suryvanshi Hanging Case) शिव नगर इलाके का रहने वाला था। वह ऑटो चलाता था। परिजनों ने बयानों में पुलिस को बताया उस पर लोगों का कर्ज हो गया था। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इस करण वह परेशान रहने लगा था। शव पीएम के बाद ​परिजनों को सौंप दिया है। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 71/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इधर, गांधी नगर थाना पुलिस को श्रृद्धा अस्पताल से डॉक्टर रामेश चंद्र व्यास ने एक युवती के मौत की सूचना सोमवार रात लगभग आठ बजे दी थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 81/20 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतिका तनीषा धाकड़ पिता राजा धाकड़ उम्र 18 साल की मौत हुई है उसने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। तनीषा धाकड (Tanisha Dhakad Hanging Case) प्रताप वार्ड की रहने वाली थी। पिता मजदूरी करते है। वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cabinet Meeting
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: विधानसभा की जानकारी पर सरकार ने मारी पलटी
Don`t copy text!