MP BJP News : कांग्रेस पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर धोखा देती रही: गृहमंत्री

Share

MP BJP News: भाजपा सरकार ने मोडिफिकेशन याचिका लगाकर प्रतिबद्धता का सबूत दिया

MP BJP News
भाजपा मुख्यालय में संबोधित करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी। चित्र भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी हमेशा पिछडा वर्ग हितैषी रही है। जब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चुनाव की घोषणा की तब कांग्रेस नेता विवेक तन्खा, जया ठाकुर, और सैयद जाफर भगोडे बनकर अदालत में चले गए। हमारी सरकार आरक्षण के साथ चुनाव करवा रही थी। लेकिन कांग्रेस के स्टे के कारण चुनाव में व्यवधान हुआ और पिछडा वर्ग (MP BJP News) को जो आरक्षण मिलता था उससे भी वह वंचित हो गया। पिछडा वर्ग आरक्षण के लिए हमारे प्रयास ईमानदार रहे लेकिन कांग्रेस ने पिछडा वर्ग को हर कदम पर धोखा दिया। यह विचार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra)  ने व्यक्त किए।

सरकार ने रखी है यह दो मांगे

गृहमंत्री पंडित दीनदयाल परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पिछड़ों को उनका राजनैतिक अधिकार मिले, इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। प्रदेश सरकार ने चुनाव की तैयारी की लेकिन पिछडा वर्ग विरोधी कांग्रेस को यह रास नहीं आया। आज जो स्थिति बनी है उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान साफ कह चुके है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है उसके बाद हम मोडिफिकेशन में जायेंगे। डॉ. मिश्रा ने बताया 17 मई मंगलवार को दोपहर 2 बजे हमने जो मोडिफिकेशन प्रस्तुत किया है उसकी सुनवाई है। हमने मोडिफिकेशन में दो मांगे रखी है। पहली 2022 के परिसीमन के आधार पर हमें चुनाव की पिछडे वर्ग को समाहित कर अनुमति प्रदान करें। वहीं दूसरी मांग में हमने 2022 के परिसीमन के आधार पर चुनाव होंगे उस हिसाब से थोडे समय की मांग की है। ताकि जहां परिसीमन को लेकर भ्रम की स्थिति है वह साफ की जा सके।

अपने घर के हाल को देखे कांग्रेस

MP BJP News
प्रदेश भाजपा मुख्यालय— फाइल फोटो

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस भाजपा पर पिछडा वर्ग विरोधी होने का हास्यास्पद आरोप लगा रही है। उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराजसिंह चौहान के रूप में प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री पिछडा वर्ग के दिए हैं। मंत्रिमंडल में भी ओबीसी वर्ग (MP BJP News) का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है। यहां तक की नेता प्रतिपक्ष भी पिछडा वर्ग, अनुसूचित वर्ग से दिया, जबकि कांग्रेस ने एक भी मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष पिछडा वर्ग से नहीं बनाया। कांग्रेस में जो पिछडा वर्ग के नेता आगे बढ़े उन्हें धकेलने का काम कांग्रेस ने किया। पिछडा वर्ग नेता सुभाष यादव को कांग्रेस ने कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। उनके बेटे अरूण यादव का लोकसभा का टिकट काट दिया। उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग के साथ हमेशा विश्वासघात करने वाले कमलनाथ और कांग्रेस आज किस मुंह से भाजपा को पिछडा वर्ग विरोधी बता रहे है?

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: पत्नी के शरीर पर दिखा निशान तो खुल गया राज

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!