Bhopal News: मिनाल रेसीडेंसी के सफाई कर्मचारी का सिर फोड़ा 

Share

Bhopal News: पत्नी को दे रहा था अभद्र गालियां, बीच—बचाव करने आए दो व्यक्तियों के भी डंडा मारकर सिर फोड़े

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मिनाल रेसीडेंसी के सफाई कर्मचारी समेत तीन लोगों के डंडा मारकर सिर फोड़ दिए। विवाद एक महिला को गाली—गलौज करने से रोकने पर शुरु हुआ था। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। हमलावर भी गरीब बस्ती में रहते हैं।

यह बोलकर कर रहा था गाली—गलौज

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 12 मार्च की रात ग्यारह बजे हुआ था। जिसकी शिकायत सोनू वाल्मिक (Sonu Valmik) ने थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह मिनाल रेसीडेंसी(Minal Residency)  में सफाई कर्मचारी है। सोनू वाल्मिक के घर के सामने आरोपी तिलक और उसके साथी आकर पत्नी राजनंदिनी से अभद्रता करते हुए उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। जिसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। इसके बाद तिलक ने डंडा उठाकर सोनू वाल्मिक के सिर पर मार दिया। यह देखकर बीच—बचाव करने नीरज और शेर सिंह सामने आए। उन्हें भी तिलक ने डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 126/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्मी जवान की हुई मौत
Don`t copy text!