Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं मिला सुराग 

Share

Bhopal News: जांच अधिकारी चौबीस घंटे बाद दर्ज कर सके एफआईआर, बेहोशी की हालत में ले जाया गया था अस्पताल, सीआरपीएफ गेट के नजदीक हुई थी घटना

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने चौबीस घंटे बाद एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी भी टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी सामने नहीं आई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई थी। मौत होने के बाद मृतक की पहचान सामने नहीं आई थी।

एम्बुलेंस के जरिए पीड़ित परिवार तक पहुंची पुलिस

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 10 मार्च की शाम लगभग छह बजे हुई थी। पुलिस ने उमेश पाटिल (Umesh Patil) पिता सूरज पाटिल उम्र 18 साल के बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है। वह मिसरोद स्थित बगरोदा में रहता है। हादसे में कल्लू पाटील (Kallu Patil) पिता सूरज पाटिल उम्र 22 साल की मौत हुई थी। वह उसका बड़ा भाई है। हादसा सीआरपीएफ (CRPF) गेट के पास हुआ था। यहां से कई फैक्ट्री के वाहन आते—जाते हैं। कल्लू पाटिल को एम्बुलेंस के जरिए बेहोशी की हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। मिसरोद पुलिस मर्ग 14/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। यह मर्ग 10 मार्च की रात लगभग रात लगभग सवा नौ बजे दर्ज किया गया था। मामले की जांच एसआई खेत सिंह (SI Khet Singh) कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस ने 79/24 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने से हुई मौत का प्रकरण) दर्ज किया है। यह प्रकरण 11 मार्च की रात लगभग नौ बजे दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: मॉल में काम करते थे, 6 साल तक बनाए संबंध
Don`t copy text!