Bhopal Corona Effect News: मीडिया हाउस से नौकरी गई, फांसी पर झूला

Share

Bhopal Corona Effect News: नौकरी जाने के कारण चल रही थी आर्थिक तंगी, पत्नी से की थी बातचीत

Bhopal Corona Effect News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पूरे देश में तालाबंदी के परिणाम (Bhopal Corona Effect News) सामने आ रहे हैं। सरकारों ने आर्थिक पैकेज के बड़े—बड़े दावे किए। हकीकत इन सबसे अलग निकलकर सामने आ रही है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके की है। यहां एक मीडिया हाउस से नौकरी जाने के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति ने फांसी लगा ली। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर, निशातपुरा में भी फांसी लगाने की घटना हुई है।

आर्थिक तंगी तो बोल रहे बेरोजगारी वजह

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय सीतेश पिता जगतपति आधारशिला कॉलोनी में दोस्त के साथ रहता था। करीब सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के सात साल बाद भी कमाई का कोई ठोस जरिया वह तलाश नहीं कर पा रहा था। पत्नी फरवरी में नसरुल्लागंज मायके चली गई थी। उसे फंदे पर लटके हुए दोस्त सुधांशु ने देखा था। थाना प्रभारी मनोज त्रिपाठी (TI Manoj Tripathi) ने बताया कि प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि सीतेश पहले एक मीडिया हाउस में नौकरी करता था। वहां से जॉब छूटने के बाद वह परेशान चल रहा था।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

निशातपुरा पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय विकास नाम का युवक दुर्गा नगर पलासी में रहता था। उसके पिता स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते हैं। कुछ सालों ने मानसिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण उनका डॉक्टर आरएन साहू (Dr RN Sahu) के पास उसका इलाज चल रहा था। कल सुबह विकास के पिता ड्यूटी चले गए थे। घर में छोटी बहन और मां थी। दोपहर के समय विकास पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया था। थोड़ी देर बाद छोटी बहन जब कमरे में पहुंची तो उसने विकास को फांसी के फन्दे पर झूलते पाया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी ने लगाया पिता पर छेड़छाड़ का आरोप
Don`t copy text!