Bhopal News: सिरफिरे ने पहले रास्ता रोका, फिर लगा दी पिटाई

Share

Bhopal News: छात्रा के कोचिंग जाने से था सिरफिरा नाराज, पुलिस ने दबोचा

Bhopal News
छोला मंदिर थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक छात्रा से रास्ता रोककर छेड़छाड़ और मारपीट (Bhopal Molestation Case) का मामला दर्ज हुआ है। सिरफिरा उसके कोचिंग जाने से नाराज था। इसलिए उसने सरेराह उसका रास्ता रोककर पिटाई लगा दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ (Bhopal Bulling Case) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

छोला मंदिर थाना पुलिस ने मंगलवार—बुधवार की दरमियानी रात लगभग सवा एक बजे छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत 19 वर्षीय छात्रा ने दर्ज कराई है। आरोपी कल्याण नगर निवासी शाहिद खान (Shahid Khan) उम्र 22 साल है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मजदूरी करता है। पीड़िता ने बताया वह कोचिंग पढ़ने के लिए रोजाना सुबह जाती है। कई दिनों से आरोपी उसका पीछा कर रहा था। घटना वाली सुबह भी वह कोचिंग के लिए घर से निकली थी। तब आरोपी ने बीच रास्ते में उसका रास्ता रोक लिया। शाहिद खान ने पीड़िता से बोला वह उससे बात क्यों नहीं करती है। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे कोचिंग ना जाने के लिए धमकाने लगा। उसका बोलना था आज के बाद वह कोचिंग जाते उसे दिखाई नहीं देना चाहिए। ऐसा किया तो उससे बुरा कोई नहीं होगा। जब छात्रा ने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके साथ माता—पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पीड़िता को तीन—चार थप्पड़ (Bhopal Beaten News) मारकर वहां से भाग गया। उसके बाद मामला थाने पहुंचा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Hamidia Hospital Mishap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में घुसकर बलात्कार
Don`t copy text!