Bhopal News: चाचा—भतीजे ने लगाई महिला की पिटाई

Share

Bhopal News: आरोपियों का दावा घर के सामने कर रही थी लघुशंका, रोकने पर हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घर के बाहर लघुशंका करने पर चाचा—भतीजे ने महिला की पिटाई लगा दी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पुलिस के अनुसार यह पूरा विवाद 21 फरवरी की रात को हुआ। महिला का कहना था कि रात अधिक होने के कारण आरोपियों के घर के बाहर यह सोचकर बैठ गई कि उसे कोई नहीं देख रहा होगा। पीड़ित महिला की उम्र 30 साल है और वह शादीशुदा है। यहां एक निर्माणाधीन मल्टी में वह पति के साथ चौकीदारी करती है। मारपीट में उसे पैर में डंडे का वार लगा है। कोलार रोड थाना पुलिस ने 21—22 फरवरी की दरमियानी रात लगभग एक बजे 126/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अनुरोध सिंह (HC Anurodh Singh) कर रहे हैं। आरोपी सूर्य कॉलोनी (Surya Colony) में रहने वाले हनी वर्मा (Honey Verma) और उसके चाचा धर्मेंद्र वर्मा (Dharmendra Verma) हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुलदेवी को मनाने गया था परिवार, चोर पीछे से घर में घुसे
Don`t copy text!