Bhopal News: पर्यटन विकास निगम की होटल में करंट लगने से मौत 

Share

Bhopal News: परिजनों ने इलेक्ट्रिशियन के शव को लेकर प्रदर्शन किया, भारी ट्रैफिक जाम हुआ

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पर्यटन विकास निगम की होटल के एक कर्मचारी की मौत हो गई। वह होटल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र की है। इलेक्ट्रिशियन के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। हालांकि प्रशासन ने सुलह के बाद प्रकरण को शांत कराया।

अफसरों ने मीडिया से छुपाई घटना तो मचा बवाल

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार करंट लगने की घटना 21 फरवरी की शाम को हुई थी। उनके थाना क्षेत्र में विंड एंड वेव्स होटल (Wind And Waves Hotel) हैं। यह होटल पर्यटन विकास निगम चलाता है। विंड एंड वेव्स होटल बोट क्लब के पास मौजूद है। जिसमें जसवंत यादव (Jaswant Yadav) पिता हेमराज यादव उम्र 32 साल इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह शाहजहांनाबाद स्थित मजदूर नगर (Majdoor Nagar) में रहता था। जसवंत यादव की करंट लगने से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में मौत हो गई थी। श्यामला हिल्स पुलिस मर्ग 04/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पर्यटन विकास निगम ( Tourism Development Corporation) तरफ से परिजनों को तत्काल पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई। लेकिन, परिजन इस बात से असंतुष्ट थे। वे धरने पर बैठ गए।  उन्होंने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जिसको सुलझाने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की तरफ से काफी गोपनीयत बरती गई। मीडिया में मौत लीक न हो इसलिए दैनिक प्रतिवेदन से भी उसे गायब किया गया। यह रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर के पास भी जाती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दस साल की बच्ची का दांत तोड़ा
Don`t copy text!