Bhopal News: नूतन कॉलेज की छात्रा ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: सुसाइड की वजह पर सस्पेंस, हकीकत का पता लगाने सोशल मीडिया को खंगाल रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नूतन कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। वह बायो टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग कर रही है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस कारण पुलिस छात्रा के सोशल मीडिया को खंगाल रही है। हालांकि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी।

पिता ने दी थी खबर

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 07 अक्टूबर की शाम लगभग सवा पांच बजे एसके भारती (SK Bharti) ने अपने बेटी के मौत की खबर दी थी। एसके भारती दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी 20 वर्षीय बेटी निकिता भारती (Nikita Bharti) ने फांसी लगाई थी। परिवार यहां बागसेवनिया स्थित कुंजन नगर में रहता है। निकिता भारती बायोटेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग कर रही थी। घटना वाले दिन वह कॉलेज से वापस आकर अपने कमरे में चली गई थी। कमरे को लॉक करके उसने फांसी लगा ली। पिता ने उसको आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। मामले की जांच एएसआई कुंवर सिंह (ASI Kunwar Singh) कर रहे हैं। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 68/22 दर्ज कर फांसी लगाने वाली छात्रा के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जनहित में संदेश: आवेश या आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि यह अहसास होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 
Don`t copy text!