Bhopal News: रिश्ता ठुकराया तो होने वाले मंगेतर ने पीटा

Share

Bhopal News: शराब पीने की बुरी लत और बेरोजगार होने की जानकारी सामने आने पर लड़की पक्ष ने तोड़ी थी शादी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने लड़की को पीट दिया। यह घटना भोपाल शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। इस मामले के आरोपी से पीड़ित की सगाई हो गई थी। जिसके बाद लड़की वालों को लड़के की बुरी आदतों के बारे में पता चला था। इसलिए रिश्ताा करने से लड़की के माता—पिता ने मना कर दिया था।

बुआ के घर आने पर मिला था आरोपी

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 9 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे हुआ था। पीड़ित युवती की उम्र 18 साल है। वह गांधी नगर में रहती है और पढ़ाई करती है। इस मामले का आरोपी समी खान (Sami Khan) पिता सरवर खान उम्र 23 साल है। वह जहांगीराबाद स्थित मुर्गी बाजार में रहता है। युवती के परिजनों ने समी खान से शादी की बात की थी। इसी बीच पता चला कि वह शराब पीता है और कोई काम नहीं करता है। इस कारण समी खान से रिश्ता तोड़ दिया। इस बात पर वह नाराज चल रहा था। इसी बीच पीड़िता घटना वाले दिन बुआ के कल्ला शाह अहाता के पास गई थी। यहां समी खान उससे मिला और गाली—गलौज करने लगा। उसने बाल पकड़कर गिरा दिया। उसका कहना था कि अगर उसने शादी नहीं की तो जान से मार देगा। यह बात परिजनों को बताई जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने 11/24 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   MP Fraud Case: भगवान राम का नाम लेकर जालसाजों ने किया उसको बदनाम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!