Bhopal Fraud News: कंपनी का एचआर कर्मचारियों की सैलरी निकालकर भागा

Share

Bhopal Fraud News: अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर की थी रकम, पड़ताल की तो रकम निकालकर हो चुका था फरार

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निजी कंपनी का एचआर प्रमुख साढ़े आठ लाख रूपए लेकर भाग गया। यह रकम कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की थी। घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। कंपनी का दफ्तर इसी थाना क्षेत्र में हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही हैं।

इन धाराओं में दर्ज किया गया है मुकदमा

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार कंपनी मानव संसाधन विकास के लिए काम करती है। कंपनी का नाम श्री जी इंफ्रा स्ट्रक्चर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ( Shri Jee Infrastructure Infra Private Limited ) हैं। प्रकरण की जांच एसआई गंगाराम वर्मा (SI Gangaram Verma) कर रहे हैं। इस मामले का आरोपी मृत्युंजय जैना (Mratyunjaya Jaina) है। वह मूलत: ओडिशा का वह रहने वाला है। कंपनी का दफ्तर बागसेवनिया में हैं। दफ्तर के ही नजदीक आरोपी मृत्युंजय जैना किराए से रहता था। कंपनी में वह एचआर का काम देखता था। आरोपी के पास कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी ट्रांसफर करने की जिम्मेदारी थी। इसके अलावा वह अपाइंटेमेंट देने का भी काम करता था। यह मामला तब सामने आया जब सितंबर, 2023 को कर्मचारियों के खाते में सैलरी नहीं आई। शिकायत प्रबंधक राहुल सिंह (Rahul Singh) से की गई। वे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) के नजदीक रहते हैं। सैलरी नहीं मिलने की शिकायत कई जगहों से आने लगी। जिसका पता लगाया तो मालूम हुआ कि आरोपी ने कंपनी की आईडी पासवर्ड बदलकर रकम रिश्तेदारों के खाते में जमा कराई। यह रकम आठ लाख, 45 हज़ार 942 रुपए थी। वह ट्रांसफर लेने के बाद छुट्टी में चला गया। उससे संपर्क किया गया तो वह सामने नहीं आया। आरोपी ने जिन रिश्तेदारों के खाते में पैसे ट्रांसफर कराए थे उन्होंने बताया कि उसने उनके पास आकर पैसे निकलवा कर ले गया है। पुलिस ने जांच के बाद 1 नवंबर की रात लगभग आठ बजे 761/23 धारा 420/409 (जालसाजी और गबन का प्रकरण) दर्ज कर लिया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BMC News: निगम के वाहन से बरामद हुई अवैध शराब
Don`t copy text!