Bhopal News: सड़क हादसे में जख्मी महिला की मौत

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाली कार का एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला सुराग, महिला का बेटा अभी भी वेंटीलेटर पर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार थी। दोनों नवरात्र पर अनुष्ठान के लिए एक साथ निकले थे। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुआ था। जिसमें एक सप्ताह बाद महिला सांस को बरकरार नहीं रख सकी। वहीं बेटा अभी भी वेंटीलेटर पर हैं। पुलिस ने मौत के बाद मर्ग कायम किया।

हादसे की वजह नहीं पता चल सकी

बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना 23 अक्टूबर की शाम लगभग छह बजे हुई थी। जिसमें मामले की जांच एएसआई हेमंत (ASI Hemant) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ममता वंशकार (Mamta Vanshkar) पति कैलाश उम्र 40 साल की मौत हो गई है। वह गुनगा (Gunga) थाना क्षेत्र स्थित हिनोतिया गांव की रहने वाली थी। ममता वंशकार विदिशा में स्थित पुश्तैनी गांव में अष्टमी की पूजा करके लौट रही थी। दुर्घटना भैंसोदा गराठिया जोड़ के पास हुआ था। बाइक को उसका बेटा चला रहा था। घायलों को केवल राम अस्पताल ले जाया गया था। बेटे का उपचार जीवन दान अस्पताल (Jeevan Daan Hospital) में चल रहा है। उसके मुंह का ऑपेरशन हुआ है जिस कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। बैरसिया स्थित केवल राम अस्पताल (Kewal Ram Hospital) में भर्ती ममता वंशकार की 1 नवंबर की रात लगभग नौ बजे मौत हो गई है। जिसमें बैरसिया पुलिस मर्ग 93/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक हादसे की ठोस वजह का पता नहीं लगाया जा सका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: नौकरी छूटी तो फंदे पर झूला
Don`t copy text!