Bhopa Property Fraud: बार्टर करके टाइल्स व्यापारी के साथ धोखाधडी

Share

Bhopa Property Fraud: सामान के बदले किया था प्लॉट का सौदा, 18 लाख रुपए का माल लेकर अब मुकरा जालसाज

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। टाइल्स कारोबारी के साथ 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने 18 लाख रुपए का माल यह बोलकर ले लिया कि बदले में वह प्लॉट देगा। लेकिन, अब वह अपने करार से मुकर गया है।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 01 जनवरी, 2023 से 12 मार्च, 2024 के बीच हुई थी। जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर पीयूष श्रीवास्तव (Piyush Shrivastav) पिता दिनेश श्रीवास्तव उम्र 39 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह कोहेफिजा स्थित पंचवटी कॉलोनी में रहता है। पीयूष श्रीवास्तव टाइल्स के कारोबारी है। उनसे आरोपी विवेक कुमार सोनी (Vivek Kumar Soni) ने 18 लाख के टाईल्स खरीदे थे। जिसके बदले कोलार रोड पर प्लॉट देने का करार किया था। अब वह प्लॉट देने से मना कर दिया। इस मामले की जांच एसआई संजीव धाकड (Sanjjev Dhakad)  कर रहे हैं। पुलिस ने 143/24 धारा 420/406 (जालसाजी और गबन का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो ने पुलिस को आईना दिखा दिया
Don`t copy text!