Bhopal Theft Case: पूर्व पार्षद के मकान पर चोरों का धावा

Share

Bhopal Theft Case: शहर के दो घरों में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातें

Bhopal Theft News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में चोरों ने सूने मकानों को निशाना (Bhopal Theft Case) बनाया। इसी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले मंत्री मीना सिंह (Minister Meena Singh) के सरकारी बंगले में चोरी की वारदात हुई थी। इधर, बीजेपी के पूर्व पार्षद के मकान में चोरी हुई है। हालांकि यहां बदमाश को दबोच लिया गया है। इधर, अशोका गार्डन स्थित एक डॉक्टर के मकान में चोरी की घटना हुई हैं।

चोर ने लगाई बाहर से कुंदी

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया कि राजेश खटीक (Rajesh Khatik) पिता स्वर्गीय नथाराम उम्र 45 साल ने शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने प्रशांत महावर (Prashant Mahavar) को आरोपी बनाया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज कर लिया हैं। राजेश खटीक ने बताया कि वह पंचशील नगर स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। तभी पत्नी ने फोन पर बताया कि उसके घर में कोई घुस आया हैं। चोर उसके कमरे में बाहर से कुंदी लगा गए थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

एलबीएस में डॉक्टर

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि चाणक्यपुरी योजना विहार कॉलोनी में चोरी की घटना हुई है। वहां रहने वाले डॉक्टर राहुल देशमुख (Dr Rahul Deshmukh) पिता प्रभाकर देशमुख उम्र 45 साल ने शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज कर लिया हैं। डॉक्टर राहुल देशमुख ने बताया वह एलबीएस अस्पताल में डॉक्टर है। वह पत्नी के साथ किसी काम से छतरपुर गए हुए थे। वहां से लौटने पर देखा तो दरवाजे की कुंदी टूटी हुई थी। अलमारी में रखा सामान बिखरा था। चैक करने पर उन्होंने बताया चोर चांदी के बर्तन, सिक्के, सोने की लौंग, बाली नगदी 16 हजार नहीं मिले। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 70 हजार रुपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आकाशवाणी कर्मचारी की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!