Bhopal Dowry Case: ससुराल से प्रताड़ित महिलाएं पहुंची थाने

Share

Bhopal Dowry Case: शहर के तीन थानों में दहेज प्रताड़ना के मुकदमे दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेति​क चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry Case) के तीन थानों में प्रताड़ना के मुकदमे दर्ज हुए हैं। मामला दर्ज करने वाली तीनों महिलाएं पति और ससुराल वालों से तंग आ चुकी थी। आरोपी दहेज में पांच से दस लाख की रुपए मांग करते थे। पुलिस ने सभी मामलों में प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

एक साल पहले हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला ने शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पति राहुल दिवाकर, सास अजुद्धीबाई, ससुर राम भरोसे और देवर नीतेश दिवाकर को आरोपी बताया है। पीड़िता का मायका करोद का हैं। परिजनों ने उसकी शादी सितंबर, 2019 में राहुल दिवाकर समरधा मंडीदीप रायसेन निवासी से कराई थी। कुछ समय तक परिवार में सबकुछ ठीक था। फिरप उसको अक्सर कम दहेज का ताना मारा जाता था। इसके कारण वह तंग आ चुकी थी। पुलिस ने धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

चार साल पहले हुए शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया शुक्रवार शाम 23 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सैयद अजहर अली, कोसर अली, नसरीन बेगम को आरोपी बताया हैं। महिला की शादी ऐशबाग निवासी अजहर अली से चार साल पहले 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार महिला और उसके परिजनों को दहेज में पांच लाख की मांग कर रहे है। पुलिस ने धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) का मामला दर्ज किया है। वहीं निशातपुरा थाना पुलिस ने 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर पारस नगर करोद निवासी आरोपी पति रवि लालवानी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति—पत्नी के बीच कैफे में घमासान

यह भी पढ़ें: भोपाल के पूर्व महापौर जिस दल के हैं वह हिंदू समाज को लेकर आगे रहती है, लेकिन मंदिर को लेकर वे कौन सी राजनीति कर रहे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!