Bhopal Rape News: घर से भागी युवती से उसके जीजा ने किया बलात्कार

Share

Bhopal Rape News: खंडहर में ले जाकर चचेरी बहन के पति ने किया युवती का यह हाल

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) के टीटी नगर इलाके में युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसकी चचेरी बहन का पति है। उसने धमकाकर उसके साथ ज्यादती की थी। युवती अपने माता—पिता से झगड़कर घर से निकली थी। जिसके बाद आरोपी उसको खंडहर में ले गया था।

चाउमीन का ठेला लगाता है आरोपी

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती बाणगंगा में रहती है। दसवीं में फेल होने के बाद वह अपने घर में रहती थी। वह अपने माता-पिता से विवाद के बाद 19 फरवरी को घर से चली गई थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद बीती रात युवती लावारिस हालत में मॉडल ग्राउंड के पास एक खंडहर में पुलिस को मिली है। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकली थी। जिसके बाद चचेरी बहन का पति उसे घुमाने के बहाने खंडहर में ले गया था। वहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। जब वह अपने घर से भागी तो वह सहेली के घर में रही थी। यह बात उसने अपने जीजा को बताई तो वह मिलने के लिए दबाव बनाने लगा था। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक चाऊमिन का ठेला लगाता है।

यह भी पढ़ें: बिना गोली चले हुई दो व्यक्तियों की मौत के मामले में चायनीज गन वाली पुलिस की थ्यौरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft News: टीचर के मकान में चोरों ने मचाई धमाचौकड़ी
Don`t copy text!